Sun. Feb 9th, 2025
new headquarters of congress indira bhawan

MONAL

News Havel, नई दिल्ली। देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्यलय का 47 साल पुराना पता अब बदल गया है। यह अब “9-A कोटला रोड, नई दिल्ली” होगा। इससे पहले जिस भवन में कांग्रेस मुखयालय था, उसका पता था-, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्य़क्ष व राज्यसभा सांसद सोनिया (Sonia Gandhi) गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय इंदिरा भवन (Indira Bhawan) का उद्घाटन किया है।

उद्घाटन से पहले कांग्रेस के नए मुख्यालय (New headquarters of Congress) के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया और नेताओं ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान तथा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा.. गाया। इस दौरान पार्टी के अधयक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य, कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारी, पार्टी के कई पदाधिकारी, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख, विभिन्न राज्यों के पार्टी के विधायक दल के नेता, सांसद, कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

बढ़ती जरूरतों को देखते हुए डिजाइन किया गया है इंदिरा भवन

इंदिरा भवन को कांग्रेस और उसके नेताओं की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसमें प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक कार्यों में सहयोग करने के लिए आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। कांग्रेस के इस नए मुख्यालय का काम पिछले कई वर्षों से जारी था। हालांकि, कांग्रेस 24, अकबर रोड को फिलहाल खाली नहीं करेग, जो 1978 में कांग्रेस (आई) के गठन के बाद से इसका मुख्यालय था।

2009 में हुआ था इंदिरा भवन का शिलान्यास

कांग्रेस के नए मुख्यालय के इस भवन का शिलान्यास 28 दिसंबर 2009 में तब हुआ था जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी और सोनिया गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। बताया जा रहा है कि संसाधनों की कमी की वजह से इसके निर्माण में देरी हुई है। कांग्रेस के मुख्यालय के इस भवन का पता 9ए कोटला मार्ग जरूर है लेकिन इसे जमीन का आवंटन उसी दीनदयाल मार्ग पर हुआ है जहां भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय है। हालांकि कांग्रेस ने अपने मुख्य प्रवेश द्वार को कोटला मार्ग पर बनाया है ताकि कार्यालय का पता यही रहे।

47 साल से 24 अकबर रोड पर था कांग्रेस का मुख्यालय

इंदिरा गांधी ने जनवरी 1978 में कांग्रेस के मुख्यालय को 24 अकबर रोड पर शिफ्ट कर दिया और तब से लेकर यही पार्टी का मुख्यालय रहा। इस तरह करीब  47 साल तक पार्टी का मुख्यालय 24 अकबर रोड पर रहा।

कांग्रेस पार्टी का यह नया कार्यालय भवन 6 मंजिला है और इसे कॉर्पोरेट स्टाइल में बनाया गया है। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें कांग्रेस पार्टी के मुख्य कार्यालय के साथ ही सभी फ्रंटल संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यालय भी शिफ्ट किए जाएंगे जो कि अभी अलग-अलग जगह पर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *