Fri. Mar 14th, 2025
wular lakewular lake

यह वुलर झील है, भारत में ताजे (मीठे) पानी की सबसे बड़ी झील। यह प्रकृति की अनूठी संरचना है जो झेलम नदी के मार्ग में आती है। झेलम मानो ठिठक कर इसमें पानी डालती है और फिर चिनाब नदी से मिलने के लिए आगे के सफर पर निकल लेती है।

न्यूज हवेली नेटवर्क

खूबसूरत घाटी में पानी का अनन्त-सा लगने वाला विस्तार जिसके शान्त जल में दोपहर होते-होते उठने लगती हैं ऊंची-ऊंची लहरें। यह वुलर झील (Wular Lake) है, भारत में ताजे (मीठे) पानी की सबसे बड़ी झील। यह प्रकृति की अनूठी संरचना है जो झेलम नदी के मार्ग में आती है। झेलम मानो ठिठक कर इसमें पानी डालती है और फिर चिनाब नदी से मिलने के लिए आगे के सफर पर निकल लेती है।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले में स्थित वुलर झील (Wular Lake) का आकार बढ़ता और घटता रहता है। यह कभी 260 वर्ग किलोमीटर हो जाता है तो कभी 30 वर्ग किमी के दायरे में सिमट जाता है। मान्यता है कि महापद्म देवता इस झील के अधिदेवता हैं और उनके नाम पर इसको पहले महापद्मसर कहा जाता था। झील का आकार बड़ा होने के कारण यहां दोपहर में बड़ी लहरें उठती हैं जो कई बार काफी ऊंची और खतरनाक हो जाती हैं। ऐसी लहरों को संस्कृत में “उल्लल” कहा जाता है और यही नाम कालान्तर में विकृत होकर “वुलर” हो गया।

वुलर झील के बीच में कृत्रिम द्वीप (Artificial island in the middle of Wular Lake)

वुलर झील
वुलर झील

वुलर झील के पूर्वोत्तर कोने में ज़ैनुल लंक (द्वीप) है। यह एक कृत्रिम द्वीप है जिसे सन् 1444 में कश्मीर के सुलतान ज़ैन-उल-अबदीन​ ने बनवाया था। वे धार्मिक सद्भाव के लिए जाने जाते थे। स्थानीय हिन्दू और मुस्लिम उन्हें आज भी “बुड शाह” (बड़े शाह या महान शाह) के नाम से याद करते हैं। 15वीं सदी के कश्मीरी इतिहासकार जोनराज के अनुसार यह द्वीप बुड शाह ने नाविकों को वुलर में तूफानी स्थितियों में आश्रय देने के लिए बनवाया था। इस पर अभी भी कुछ खंडहर मौजूद हैं। जिस दौर में यह द्वीप बनवाया गया था, उस समय वुलर झील (Wular Lake) का आकार कुछ अधिक था और यह इसके बीच में था। धीरे-धीरे वुलर एक तरफ से सूखकर सिकुड़ गयी और ज़ैनुल लंक अब इसके एक कोने में है।

वुलर झील (Wular Lake) में मछलियों की कई महत्‍वपूर्ण प्रजातियां जैसे द नेमाचेलीओस स्‍पीस्‍स, द क्रासचेलिओस लाटिउस, कॉमन कार्प, गुलाबी कंटिया, मास्‍कीटोफिश और बर्फ ट्राउट पायी जाती हैं। पक्षियों की कई दुर्लभ प्रजातियां भी यहां देखने को मिलती हैं। इनमें नीला रॉक कबूतर, सुनहरा ओरियन, अल्पाइन स्‍वीफ्ट, स्‍पारो हॉक और कम पंजे वाला गरुड़ शामिल हैं। नाल सरोवर पक्षी अभयारण्य पास में ही है।

वुलर झील (Wular Lake) में आप बोटिंग, वाटर स्कीइंग आदि का आनन्द ले सकते हैं। यहां की यात्रा का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून के बीच होता है।

ऐसे पहुंचें वुलर झील (How to reach Wular Lake)

वुलर झील
वुलर झील

वायु मार्ग : श्रीनगर के शेख उल आलम इण्टरनेशनल एयरपोर्ट से बांडीपोरा शहर करीब 64 किलोमीटर दूर है।

रेल मार्ग : श्रीनगर में नौगाम नाम से रेलवे स्टेशन है। चिनाब नदी पर आर्क ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है और श्रीनगर जल्द ही पूरे देश के साथ रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा।

सड़क मार्ग : श्रीनगर से यहां के लिए बस और टैक्सी सेवा उपलब्ध है।

One thought on “वुलर : भारत में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील”
  1. Ковры, которые добавят стиль в ваш интерьер, декор.
    Мягкие и комфортные ковры, приобретите.
    Ковры для стильного интерьера, новинки.
    Ковры, которые подчеркнут вашу индивидуальность, придайте.
    Ковры для детей, функциональность.
    Декоративные ковры для любого стиля, инвестируйте.
    Эстетика ковров в офисе, уникальность.
    Ковры, которые легко чистить, найдите.
    Руководство по выбору ковров, главные советы.
    Ковры для холодных полов, подберите.
    Модные ковры 2025 года, декор.
    Ковры для загородного дома, попробуйте.
    Идеи по использованию ковров, откройте.
    Разнообразие стилей ковров, дизайн.
    Комфортные ковры для вашего сна, выбирайте.
    Качество и стиль от лучших производителей, красоту.
    Выбор ковров для домашних любимцев, решения.
    Ковры, которые сохраняют тепло, стиль.
    Как использовать ковры для зонирования, узнайте.
    лучшие ковры https://kovry-v-moskve.ru/ .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *