Mon. Jun 23rd, 2025
big accident on nirvana laddoo festival of lord adinath

MONAL

News Havel, बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार को भगवान आदिनाथ (Lord Adinath) के निर्वाण लड्डू पर्व (Nirvana Laddoo Festival) पर एक बड़ी दुर्घटना हो गई। बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर मानस्तम्भ परिसर (Manastambh Complex) में स्थित लकड़ी से बना पैड ढह जाने से 80 से अधिक श्रद्धालु दब गए। इनमें से 20 से 25 श्रद्धालु गंभीर घायल हुए हैं। घायलों में कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक इनमें से 7 ने दम तोड़ दिया था। इस हादसे के बाद परिसार में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस प्रशासन मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटा है। (Accident in Baraut)

खून से लथपथ श्रद्धालुओं को अस्‍पताल भिजवाया गया। तत्काल पर्याप्त एम्बुलेंस न मिलने पर कई घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को बड़ौत सीएचसी और कुछ को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। बागपत जिला अस्पताल अलर्ट कर दिया गया है। चिकित्सक ओर पुलिस जिला अस्पताल में एमरजेंसी के लिए तैयार हैं। एसपी ओर दो थानों की फोर्स घटना स्थल पर मौजूद है।

इनकी हुई माैत
इस दुर्मेंघटना में  तरसपाल (66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण (48) पुत्र केशव राम, ऊषा (24)  पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24) पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन (65) पत्नी सुरेश चंद की माैत हो गई है।

वॉचटावर गिरने की वजह से लोग हताहत

एडीएम पंकज वर्मा ने अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीम मनीष कुमार का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। कार्यक्रम दशकों से हो रहा है और इसकी अनुमति ली गई थी। जांच के बाद पता चलेगा कि लकड़ी का ढांचा क्यों ढहा।

योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश देने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

6 thought on “भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा”
  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *