वैज्ञानिकों की मानें तो धूमकेतु C/2023 A3 की वजह से ऐसा नजारा दिख रहा है जो हाल ही में धरती के करीब से गुजरा था।
बंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु के आसमान में बीते दो दिन से कुछ ऐसा हो रहा है जो कौतुहल का विषय बन हुआ है। इस अद्भुत नजारे को देखने को लिए लोग तड़के जाग रहे हैं। इस समय आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी नजर आ रही है जो देखने में कुछ-कुछ इंद्रधनुष जैसी लगती है। हालांकि इसके रंग इंद्रधनुष से कहीं ज्यादा गहरे और दूसरे रंग हैं। आसमान में इस रंग-बिरंगे नजारे को देख कर लोग रोमांचित हैं।

आसमान में नजर आने वाले रंग हैं गुलाबी, हरे और पीले रंग। इस रंग-बिरंगी नजारे को लेकर तरह-तरह की बातें बो रही हैं। कुछ लोग इसे वायुमंडलीय घटना बता रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जडो इसे आने वाले समय के लिए दैवी चेतावनी करार दे रहे हैं। कई लोगों ने दावा किया कि बंगलुरु के ऊपर से गुजर रहे धूमकेतु की वजह से यहरोशनी दिख रही है। वैज्ञानिकों की मानें तो धूमकेतु C/2023 A3 (Tsuchinshan-Atlas/ त्सुचिनशान-एटीएलएएस) की वजह से ऐसा नजारा दिख रहा है जो हाल ही में धरती के करीब से गुजरा था। कहा जा रहा है कि हैदराबाद के निवासी भी 2 अक्टूबर तक इस धूमकेतु की एक झलक देख सकते हैं।

एस्ट्रो फ़ोटोग्राफ़र उपेंद्र पिनेली ने कहा कि यह धूमकेतु 80,000 से अधिक वर्षों के बाद सौर मंडल का दौरा कर रहा है। यह पृथ्वी से लगभग 129.6 मिलियन किलोमीटर दूर है और वर्तमान में सेक्स्टन्स तारामंडल में स्थित है। पिछले दो दिनों से बंगलुरु के पेशेवर और शौकिया फ़ोटोग्राफ़र इस रहस्यमयी रोशनी और इंद्रधनुषी आसमान की बहुत सारी तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

इस रंगीन घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक यूजर विहार वाघसिया ने लिखा, “बंगलुरु का आसमान बस जादुई है! इस घटना को क्या भी कहा जाता है?” किसी ने बताया कि यह आकाश में एक धूमकेतु है। यह पता चला कि रहस्यमय रोशनी बंगलुरु के ऊपर से गुजरने वाले एक धूमकेतु का परिणाम थी। आसमान से धरती की ओर एक गेंद जैसी गिरती हुई नजर आती है। यह नीचे आती और और बादलों के पीछे छिप जाती है और रंगीन रोशनी आसमान में छा जाती है।
धूमकेतु C/2023 A3 की खोज 9 जनवरी 2023 को चीन में पर्पल माउंटेन ऑब्जर्वेटरी ने की थी। यह धूमकेतु 80,000 से अधिक वर्षों के बाद सौर मंडल की यात्रा कर रहा है। यह पृथ्वी से लगभग 129.6 मिलियन किलोमीटर दूर है और वर्तमान में सेक्सटांस नक्षत्र में स्थित है।