Wed. Mar 12th, 2025
calendar of year 2025

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक वर्ष 2025 में कुल 24 सार्वजनिक और 31 निर्बन्धित (वैकल्पिक) अवकाश होंगे।monal website banner

नई दिल्ली। (UP Government Holiday 2025) किसी भी साल के खत्म होने से काफी पहले से ही नौकरीपेशा व्यक्ति आगामी वर्ष में मिलने वाले अवकाशों पर चर्चा शुरू कर देते हैं। दरअसल, सरकारी सार्वजनिक अवकाशों (Public holidays) की सूची और प्रतिबंधित या वैकल्पिक अवकाशों (Restricted holidays) की सूची तथा रविवार और शनिवार को मिलने वाली छुट्टी के आधार पर ही नौकरीपेश लोग अगले साल के निजी कार्यक्रमों और घूमने-फिरने की योजना बनाते हैं। तो लीजिए, इंतजार खत्म हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक और प्रतिबंधित अवकाशों की सूची जारी कर दी है।

 उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक वर्ष 2025 में कुल 24 सार्वजनिक और 31 निर्बन्धित (वैकल्पिक) अवकाश होंगे। अगले वर्ष करीब एक चौथाई अवकाश शनिवार और रविवार को पड़ेंगे। ऐसे कई त्योहार हैं जिनमें लोगों को लगातार अवकाश लेने का भी मौका मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के सार्वजनिक अवकाश

तिथि एवं दिन त्योहारों के नाम
14 जनवरी, मंगलवार हजरत अली जन्मदिन
26 जनवरी, रविवार गणतंत्र दिवस
14 फरवरी, शुक्रवार महाशिवरात्रि
13 मार्च, शुक्रवार होलिका दहन
14 मार्च, शनिवार होली
31 मार्च, रविवार ईद उल फितर
6 अप्रैल, रविवार राम नवमी
10 अप्रैल, शुक्रवार महावीर जयंती
13 अप्रैल, रविवार बैसाखी
14 अप्रैल, सोमवार भीमराव अंबेडकर जयंती
12 मई , सोमवार बुद्ध पूर्णिमा
07 जून, शनिवार ईद-उल-अजहा (बकरीद)
06 जुलाई, रविवार मोहर्रम
9 अगस्त, शनिवार रक्षाबंधन
15 अगस्त, शुक्रवार स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त, शनिवार जन्माष्टमी
5 सितंबर, शुक्रवार बारावफात
1 अक्टूबर, बुधवार दशहरा (विजयादशमी)
2 अक्टूबर, गुरुवार गांधी जयंती
20 अक्टूबर, सोमवार दीपावली
22 अक्टूबर, बुधवार गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर, गुरुवार भाई दूज
5 नवंबर, बुधवार गुरुनानक जयंती
25 दिसंबर, गुरुवार क्रिसमस

वर्ष 2025 में निर्बन्धित अवकाश

  1. 1 जनवरी 2025: नव वर्ष दिवस
  2. 1 जनवरी 2025: हजरत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज रह. का उर्स
  3. 14 जनवरी 2026: मकर संक्राति
  4. 24 जनवरी 2025: जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस
  5. 2 फरवरी 2025: बसंत पंचमी
  6. 12 फरवरी 2025: संत रविदास जयंती
  7. 14 फरवरी 2025: शबे बारात
  8. 15 मार्च 2025: होली
  9. 28 मार्च 2025: जमात-उल-विदा (अलविदा)/ रमजान का अंतिम शुक्रवार
  10. 30 मार्च 2025: चेटी चंद
  11. 1 अप्रैल 2025: ईद उल फितर
  12. 5 अप्रैल 2025: महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुहा जयंती
  13. 17 अप्रैल 2025: चंद्रशेखर जयंती
  14. 19 अप्रैल 2025: ईस्टर सैटरडे
  15. 21 अप्रैल 2025: ईस्टर मंडे
  16. 29 अप्रैल 2025: परशुराम जयंती
  17. 9 मई 2025: लोकनायक महाराणा प्रताप जयंती
  18. 8 जून 2025: बकरीद
  19. 7 जुलाई 2025: मुहर्रम
  20. 14 अगस्त 2025: चेहल्लुम
  21. 14 सितंबर 2025: अनंत चतुर्दशी
  22. 17 सितंबर 2025: 17 सितंबर 2025
  23. 22 सितंबर 2025: महाराजा अग्रसेन जयंती
  24. 30 सितंबर 2025: दशहरा (महाष्टमी)
  25. 7 अक्टूबर 2025: महर्षि वाल्मीकि जयंती
  26. 20 अक्टूबर 2025: नरक चतुर्दशी
  27. 28 अक्टूबर 2025: छठ पूजा पर्व
  28. 31 अक्टूबर 2025: सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती
  29. 16 नवंबर 2025: वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस
  30. 23 दिसंबर 2025: चौधरी चरण सिंह जयंती
  31. 24 दिसंबर 2025: क्रिसमस ईव

नोटः वर्ष 2025 में 31 निर्बंधित अवकाशों में से 5 शुक्रवार तथा 4-4 शनिवार और रविवार को पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *