Tue. Feb 24th, 2026
Team India's new jersey for T20 World Cup 24Team India's new jersey for T20 World Cup 24

एडिडास ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के टीम इंडिया की यह जर्सी लॉन्च की है (Team India’s jersey launched) । नयी जर्सी में वी-शेप की गर्दन पर तिरंगे रंगों की धारियां और बाजू पर भगवा रंग पर एडिडास की तीन धारियां दिख रही हैं।

नयी दिल्ली। वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप अगले महीने यानी जून में होगा। इसके लिए टीम इंडिया की घोषणा पहले ही हो चुकी है और अब इसके लिए भारतीय टीम की जर्सी भी सोमवार को लॉन्च कर दी गयी। खास बात यह कि इस बार जर्सी में आसमानी के साथ ही भगवा भी छाय़ा हुआ है। (T20 World Cup 2024: Team India’s jersey launched, saffron sleeves, tricolor on the collar)

एडिडास ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के टीम इंडिया की यह जर्सी लॉन्च की है (Team India’s jersey launched) । नयी जर्सी में वी-शेप की गर्दन पर तिरंगे रंगों की धारियां और बाजू पर भगवा रंग पर एडिडास की तीन धारियां दिख रही हैं। सामने और पीछे का हिस्सा आसमानी रंग का है। इसके साथ ही साइड में भी एक भगवा धारी बनी है। जर्सी लॉन्च होने से पहले ही इसकी फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गयी थी। अब एडिडास ने जर्सी भी जारी कर दी है।

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है जिसमें कुछ चौंकाने वाले नाम भी हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में लगातार बल्लेबाज के कमाल कर रहे रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली है तो शुभमन गिल और रवि बिश्नोई भी बाहर हैं। हालांकि आउट ऑफ फार्म चल रहे हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया गया है।

111 thought on “T20 World Cup 2024: टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च, भगवा बाजू, कॉलर पर बना हुआ है तिरंगा”
  1. Its like yyou read my mind! You sem to know a lot about this, like you wrote
    the book in it oor something. I think that you can do
    witgh a few pocs to drive the message home a bit, but other than that, this is fantastic blog.An excellent read.
    I’ll definitely be back. https://yv6bg.mssg.me/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *