Thu. Feb 6th, 2025
nirmala sitharaman 1

MONAL

News Haveli, नई दिल्ली। News Haveli, नई दिल्ली। (Income Tax Budget 2025) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट (Budget 2025) लोकसभा में पेश किया। इसमें कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

Some big announcements made in Budget 2025

  • 12 लाख तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा।
  • बजट 2025 : Income Tax पर छूट सीमा बढ़ी, 12 लाख तक की आय टैक्स फ्री
  • न्यू इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते लाया जाएगा। इन डायरेक्ट टैक्स रिफॉर्म को बाद में बताएंगे।
  • पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये।
  • इनकम टैक्स फाइलिंग की सीमा को 2 साल से बढ़ाकर 4 साल।
  • किराया आमदनी पर TDS छूट 6 लाख रुपये की गई।
  • कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी।
  • अगले 6 साल मसूर, तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए फोकस रहेगा।
  • किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख होगी।
  • बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा। इससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा।
  • छोटे उद्योगों को विशेष क्रेडिट कार्ड। पहले साल 10 लाख कार्ड जारी होंगे।
  • MSME के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़।5 लाख करोड़ तक का कर्ज मिलेगा।
  • स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किया जाएगा। गारंटी फीस में भी कमी होगी।
  • मोबाइल फोन और ई-कार सस्ती होंगी।
  • EV और मोबाइल की लीथियम आयन बैटरी सस्ती होगी।
  • LED-LCD टीवी सस्ती होंगी। कस्टम ड्यूटी घटाकर 5% की गई।
  • 1 लाख करोड़ रुपये का अर्बन चैलेंज फंड बनेगा।
  • शहरी क्षेत्र के गरीबों की आय बढ़ाने की योजना आएगी।
  • एक लाख अधूरे घर पूरे होंगे, 2025 में 40 हजार नए मकान हैंडओवर किए जाएंगे।
  • हर घर नल से जल पहुंचाने जल जीवन मिशन कार्यक्रम 2028 तक बढ़ेगा।
  • बिहार में नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फूड टेक्नॉलजी, आंट्रप्रन्योरशिप, एंड मैनेजमेंट की स्थापना की जाएगी। इससे पूरे पूर्वी क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
  • वर्ष 2015 के बाद स्थापित आईआईटीज में इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का ऐलान किया गया। इससे 6,500 सीटें बढ़ जाएंगी। आईआईटी पटना का विस्तार किया जाएगा।
  • एआई के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना होग। वित्त मंत्री ने इसके लिए 500 करोड़ रुपये के बजंट आवंटन की घोषणा की है।

महिलाएं के लिए 2 घोषणाएं

  • SC -ST की MSME महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना।
  • पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को दो करोड़ का टर्म लोन मिलेगा।

 

4 thought on “बजट 2025 में की गई कुछ बड़ी घोषणाएं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *