Sat. Mar 15th, 2025
mp pratap singh sarangi and mukesh rajput admitted in hospital.mp pratap singh sarangi and mukesh rajput admitted in hospital.

यह पूरा बवाल तब हुआ जब विपक्ष और सत्तापक्ष आंबेडकर के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कराया जाएगा।

monal website banner

नई दिल्ली। संसद भवन परिसर में आज गुरुवार को भारी हंगामा  और धक्का-मुक्की हुई। धक्का लगने के बाद सीढियों से गिरने से ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी चोटिल हो गए। फर्रुखाबाद के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट आई है। प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत दोनों को राम मनोहर लोहिया में भर्ती कराया गया है। मुकेश आईसीयू (ICU) में हैं और उनकी स्थिति गंभीर है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई है। भाजपा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिकायत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। उधर, संसद में भारी हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

व्हीलचेयर पर बैठे प्रताप सारंगी का एक वीडियो सामन आया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। हालांकि राहुल गांधी ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है। प्रताप सारंगी का आरोप है कि राहुल गांधी ने पास खड़े एक और भाजपा सांसद को धक्का दिया जो मुझपर आ गिरे। इस वजह से मैं चोटिल हो गया।

राहुल गांधी से जब धक्का-मुक्की पर सवाल हुआ तो उन्होंने उल्टा भाजपा सांसदों पर आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सांसदों उन्हें संसद में एंट्री करने से रोका, धमकाया और धक्का-मुक्की की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरे और प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की की गई। खड़गे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि मकर द्वार के पास भाजपा के सांसदों ने उनके साथ धक्कामुक्की की जिसके चलते उन्हें घुटनों में चोट आई है। खड़गे ने इस मामले में जांच करने का आग्रह किया है।

यह पूरा बवाल तब हुआ, जब विपक्ष और सत्तापक्ष आंबेडकर के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि संसद कुश्ती का मैदान नहीं है। किस कानून के तहत राहुल गांधी ने सांसदों पर हमला किया? राहुल गांधी को सभी ने सांसदों को पीटते देखा है। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें पहलवानी दिखाने की क्या जरूरत है। उन्होंने कराटे क्या दूसरों को मारने के लिए सीखा है।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने एक टीवी चैनल से कहा कि उन्होंने खुद देखा कि सारंगी जब संसद के अंदर जा रहे थे, राहुल गांधी ने  उन्हें दोनों कोहनियों से  धक्का दिया। मैंनेखुद सारंगी जी को उठाने की पहले कोशिश की। राहुल गांधी को संसद में माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रताप संह सारंगी को गहरी चोट लगी है, ब्लीडिंग बंद नहीं हुई  और मुकेश राजपूत सेमी कॉन्शियस हैं। राहुल गांधी की गुंडागर्दी हताशा को दर्शाती है। यह कहना गलत है कि विपक्षी सांसदों को अंदर जाने नहीं दिया गया। जो भी कानूनी प्रक्रिया है, वह की जाएगी। केस दर्ज कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *