Tue. Mar 25th, 2025
clash between congress workers and people stuck in traffic jam at ghazipur border.clash between congress workers and people stuck in traffic jam at ghazipur border.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजपुर बार्डर पर जाम में फंसे लोगों के साथ मारपीट की। इस पर गुस्साए लोगों ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थप्पड़ जड़ दिए।

monal website banner

गाजियाबाद। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को संभल के लिए निकले लेकिन उन्हें पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा पर ही रोक लिया। कांग्रेस नेताओं के काफिले को संभल जाने की इजाजत नहीं मिली। करीब दो घंटे तक सीमा पर तनातनी के बाद राहुल और प्रियंका के काफिले को वापस दिल्ली भेज दिया गया। इधर गाजीपुर बॉर्डर पर जाम लगने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जाम में फंसे लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के साथ मारपीट की। इस पर गुस्साए लोगों ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थप्पड़ जड़ दिए।

दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने के लिए सुबह से ही ट्रैफिक को रोक दिया गया था। प्रशासन की सख्ती के चलते कई लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग अपने गंतव्य नहीं पहुंच सके। घंटों जाम में फंसे रहने की वजह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।  गुस्साए लोगों ने कांग्रेस नेताओं पर ही अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। गुस्से में लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ही भिड़ गए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को लोगों पर थप्पड़ भी जड़ दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के साथ मारपीट की और कुछ लोगों के थप्पड़ जड़ दिए। इस पर गुस्साए लोगों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यात्रियों के बीच झड़प का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस समर्थक कुछ लोग नारेबाजी कर रहे यात्रियों को हटा रहे हैं और उसके साथ बहस भी कर रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कांग्रेस समर्थक कुछ लोगों को पीट भी रहे हैं और धक्का देकर वहां से हटा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि नारेबाजी कर रहे लोग आम जनता नहीं बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता थे।

14 thought on “गाजीपुर बॉर्डर पर जाम में फंसे लोगों का फूटा गुस्सा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प, राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी”
  1. Привет!
    Заказ документа о высшем образовании через надежную фирму дарит ряд преимуществ. Такое решение помогает сэкономить время и значительные финансовые средства. Тем не менее, на этом выгода не ограничивается, преимуществ гораздо больше.Мы можем предложить дипломы психологов, юристов, экономистов и прочих профессий. Дипломы производят на оригинальных бланках государственного образца. Доступная цена по сравнению с крупными расходами на обучение и проживание. Заказ диплома о высшем образовании из российского института станет мудрым шагом.
    Быстро заказать диплом о высшем образовании: divephotoguide.com/user/diplomygroup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *