News Haveli Network, नई दिल्ली। (Man sets himself on fire) संसद भवन के पास बुधवार दोपहर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। वह बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में राम मनोगर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके पर पेट्रोल भी मिला है।
दिल्ली पुलिस की टीम इस बात की जांच कर रही है कि शख्स ने आत्मदाह क्यों किया और इसके पीछे की वजह क्या है? फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संसद भवन के आसपास का इलाका सुरक्षा के लिहाज काफी संवेदनशील है, इसके बावजूद खुद को आग के हवाले करने की इस घटना के वदह से सनसनी फैल गई।