Wed. Apr 16th, 2025
national sports awards 2025

monal website banner

News Haveli, नई दिल्ली। (National Sports Awards 2025) युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने आज गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी। इस बार 4 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyanchand Khel Ratna Award) देने की घोषणा की गई है।  इनमें पेरिस ओलंपिक में 2 कांस्य पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर, शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं। 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award) से सम्मानित करने की घोषणा की गई है जिनमें 2 लाइफ टाइम कैटिगरी में शामिल हैं। भाष राणा, दीपाली देशपांडे, संदीप सांगवान, एस मुरलीधरन और अरमांडो एग्नेलो कोलाको को द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award) दिया जाएगा। इसके अलावा चार विश्वविद्यालयों को मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी (Maulana Abdul Kalam Azad Trophy) देने की घोषणा की गई है।

खेल पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करेंगे। खास बात यह है कि इस बार के पुरस्कार विजेताओं में एक भी क्रिकेटर शामिल नहीं है।

भारत में खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें खिलाड़ियों, कोचों या संगठनों को उनकी उपलब्धियों और भारतीय खेलों के विकास में योगदान के लिए छह अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में छह पुरस्कार शामिल हैं। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (जिसे माका ट्रॉफी भी कहा जाता है) और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन। इनके अलावा, ध्यानचंद पुरस्कार के नाम से एक और लाइफ टाइम अवॉर्ड दिया जाता है।

Arjun Award

Arjun Award

maulana abdul Kalam azad trophy

One thought on “मनु, गुकेश, हरमनप्रीत और प्रवीण को खेल रत्न; 34 को अर्जुन पुरस्कार”
  1. Hi there very nice web site!! Guy .. Excellent .. Wonderful .. I’ll bookmark your website and take the feeds additionally…I’m glad to search out so many useful info right here within the put up, we’d like work out more strategies in this regard, thank you for sharing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *