Mon. Feb 23rd, 2026
smriti mandhana and harmanpreet kaur.smriti mandhana and harmanpreet kaur.

महिला चयन समिति ने मंगलवार को भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। हरमनप्रीत कौर टीम की बागडोर संभालेंगी जबकि स्मृति मंधाना की उपकप्तानी बरकरार रखी गई है।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाली प्रतियोगिता में 15 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुआई करेंगी जो  तीन अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगी। (India squad ICC Women’s T20 World Cup 2024)

महिला चयन समिति ने मंगलवार को भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। हरमनप्रीत कौर टीम की बागडोर संभालेंगी जबकि स्मृति मंधाना की उपकप्तानी बरकरार रखी गई है। पहले इस प्रतियोगिता का आयोजन बांग्लादेश में कराया जाना था लेकिन वहां अशांति के कारण अब इसे दुबई और शारजाह में आयोजित किया जा रहा है। इन दोनों स्थलों पर कुल 23 मैच खेले जाएंगे। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की निगाह लगातार चौथे टी-20 खिताब जीतने पर होगी। पिछला टूर्नामेंट आस्ट्रेलिया ने मेग लैनिंग के नेतृत्व में जीता था। भारतीय महिला टीम सिर्फ एक ही बार 2020 में फाइनल तक पहुंची है।

भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत 6 अक्टूबर को

टूर्नामेंट के ग्रुप समान रहेंगे जिसमें ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया को भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड शामिल हैं। टूर्नामेंट में हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप से दो टॉप टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा। आईसीसी ने सोमवार को आगामी विमिंस टी20 वर्ल्ड कप के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की जिसके अनुसार भारतीय महिला टीम 6 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की (India’s list for ICC Women’s T20 World Cup 2024)

टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी , रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

रिजर्व : उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर रिजर्व (ट्रैवेल नहीं): राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम।
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम।

 

75 thought on “विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान”
  1. Comprehensive side effect and adverse reaction information.
    clomid otc
    Their mobile app makes managing my medications so easy.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *