धक्का-मुक्की के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कुछ देर के सिए बेहोश हो गए। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले जाया गया।
लखनऊ। प्रदेशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को बिजली के निजीकरण, बेरोजगारी, महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा के पास जबर्दस्त प्रदर्शन किया, हालांकि समाचार लिखे जाने तक वे पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप विधान भवन का घेराव नहीं पाये थे। कांग्रेसियों के प्रदर्शन शुरू करते ही पुलिस ने भी गिरफ्तारी शुरू कर दी। पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। धक्का-मुक्की के दौरान अजय दौरान कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। विधानसभा के गेट नंबर 9 के पास कांग्रेस का झंडा लेकर पहुंचा कार्यकर्ता कोनार्क दीक्षित भी गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले जाया गया।
कांग्रेस विधायक व यूपी विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और प्रदेश की कानून व्यवस्था व किसानों के मुद्दे उठाए। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस की विधान भवन के घेराव की घोषणा के बाद से ही प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई थी। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय के बाहर और आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए और बैरीकेडिंग लगाई गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आरोप है कि सरकार पुलिस के माध्यम से कार्यकर्ताओं को डरा-धमका कर रोकने का प्रयास कर रही है।
पार्टी मुख्यालय के बाहर पुलिस ने नुकीली बैरीकेडिंग कार्यकर्ताओं की हत्या की साजिश के तहत लगाई गई है। कार्यकर्ताओं की जान लेने के लिए ऐसी बैरीकेडिंग लगाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार इस तरह के नुकीले भाले वाली बैरीकेडिंग लगाकर किसी आंदोलन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न जिलों में नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें घर से नबीं निकलने की धमकी दी जा रही है। राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। कार्यकर्ताओं को उनके घरों में नजरबंद कर धरने में शामिल होने से रोका जाना शर्मनाक है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विधान भवन के घेराव से पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस सरकार के तानाशाही रवैये के विरुद्ध आवाज बुलंद करेगी।