Wed. Aug 27th, 2025
Walnut

वैज्ञानिक रूप से यह साबित हो चुका है कि सभी नट्स (बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता, मूंगफली आदि) में दिल को फायदा पहुंचाने वाले कुछ तत्व होते हैं लेकिन इनमें सबसे अच्छा माना जाता है अखरोट। दरअसल, अखरोट में ओमेगा-3 फैट सबसे ज्यादा होते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क

नियमित दिनचर्चा और गलत खानपान की वजह से आज  के समय में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। इनमें प्रमुख है कॉलेस्ट्रॉल का बढ़ना। कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो खून में जमा होता है और इसका लेवल बढ़ने से नसों में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। इस समस्या पर काबू न पाने पर नसों के रोग, दिल के रोग, हार्ट अटैक और यहां तक कि स्ट्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा होता है। कॉलेस्ट्राल की समस्या से परेशान हैं तो इसमें अखरोट आपकी मदद कर सकता है।

वैज्ञानिक रूप से यह साबित हो चुका है कि सभी नट्स (बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता, मूंगफली आदि) में दिल को फायदा पहुंचाने वाले कुछ तत्व होते हैं लेकिन इनमें सबसे अच्छा माना जाता है अखरोट। दरअसल, अखरोट में ओमेगा-3 फैट सबसे ज्यादा होते हैं। अखरोट में ओलेइक एसिड जैसे पॉलीअनसैचुरेटिड फैटी एसिड होते हैं, साथ ही ये अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) जैसे ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है। ये हेल्दी फैट कॉलेस्ट्रॉल को नैचुरली कम करते हैं। गुड कॉलेस्ट्रॉल और बैड कॉलेस्ट्रॉल का अनुपात बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा, अखरोट में ऐसे फाइबर भी होते हैं जो कॉलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। ऐसा करने के लिए ये लीवर द्वारा खून से कॉलेस्ट्रॉल का अवशोषण बढ़ाते हैं।

एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि रोज़ अख़रोट खाने से टाइप 2 डायबिटीज़ के मरीज़ों में 10 प्रतिशत तक कॉलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसा अखरोट की 30 ग्राम मात्रा का सेवन करने से होता है। यह शरीर में एचडीएल का स्तर भी बढ़ाता है और इसके साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।

अगर आप अपने बालों का ध्यान रखना चाहते हैं तो भी अखरोट खाएं। इसमें विटामिन बी7 होता है जो आपके बालों को मज़बूत बनाता है, उनका झड़ना रोकता है और बाल लंबे करता है। इसके अलावा अखरोट तनाव को भी दूर करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड तनाव से लड़ने में मदद करते हैं।

बरतें ये सावधानियां

किसी भी व्यक्ति को एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए? इसे लेकर हुए एक अध्ययन में पाया गया है प्रतिदिन 30 से 60 ग्राम अखरोट गिरि का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। 30-60 ग्राम 1-2 औंस या 1/4-1/2 कप अखरोट के समान है। जिन लोगों को पहले से ही अल्सर, एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस या पेट से संबंधित कोई बीमारी है, उन्हें अखरोट बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। अखरोट खाने से पेट में जलन, दर्द और ऐंठन जैसे लक्षण और भी बिगड़ सकते हैं। अखरोट के अधिक सेवन से डायरिया और स्किन रैसेज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

111 thought on “कॉलेस्ट्राल की समस्या में लाभदायक है अखरोट, इन बातों को भी रखें ध्यान”
  1. Добрый день!
    Долго не спал и думал как поднять сайт и свои проекты в топ и узнал от друзей профессионалов,
    отличных ребят, именно они разработали недорогой и главное top прогон Хрумером – https://www.bing.com/search?q=bullet+%D0%BF%D1%80%D0%BE%D0%B3%D0%BE%D0%BD
    Прогон ссылок через Xrumer ускоряет увеличение DR и Ahrefs. Массовые рассылки на форумах помогают создавать качественные внешние ссылки. Автоматизация линкбилдинга с помощью Xrumer даёт быстрые результаты. Программы для линкбилдинга позволяют охватить множество площадок. Начните использовать Xrumer для эффективного роста сайта.
    seo своего сайта, seo направления, линкбилдинг что это
    Xrumer и рост Ahrefs DR, сайт продвижение стоимость в, чем отличается продвижение сайтов
    !!Удачи и роста в топах!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *