News Havel, मुंबई। (Bangladeshi arrested in attack on Saif Ali Khan) बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर चाकू से हमला करने वाला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जांच-पड़ताल में पता चला कि वह एक बांग्लादेशी नागरिक है जिसका नाम मोहम्मद इलियास शरीफुल इस्लाम शहजाद (Mohammad Ilyas Shariful Islam Shahzad) है और वह चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को बांद्रा की अदालत में पेश किया और 14 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी लेकिन अदालत ने 5 दिन की ही कस्टडी दी। आरोपी पकड़ने में एक कॉन्ट्रैक्टर ने टिप दी थी।
पुलिस को बांग्लादेशी होने का शक
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद इलियास शरीफुल इस्लाम शहजाद है। हमें संदेह है कि वह बांग्लादेशी मूल का है। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं। भारत में अवैध रूप से घुसने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। उसने अपना वर्तमान नाम विजय दास रखा हुआ था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था और एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।
डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा कि उन्हें शक है कि आरोपी 5-6 महीने पहले मुंबई आया। इससे पहले मुंबई के आसपास के इलाके में रहता था। 15 दिन पहले वह फिर से मुंबई आया।
मुंबई पुलिस ने मोहम्मद इलियास को शनिवार रात 2.50 बजे ठाणे के हीरानंदी इलाके से गिरफ्तार किया। वह इस इलाके में मजदूरों के साथ रह रहा था। पुलिस को शक है कि हमलावर ने बांग्लादेश से भारत आने के लिए कई बार अपने नाम बदले।
श्रमिक ठेकेदार ने दी हमलावर के बारे में जानकारी
एक समाचार एजेंसी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद इलियास शरीफुल इस्लाम शहजाद तक पहुंचने में एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर (ठेकेदार) ने मुंबई पुलिस की मदद की। एक अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीम बनाई थीं। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी तीन बार दादर रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था और वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि हमलावर इलाके में एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर के पास गया था।
उन्होंने कहा कि श्रमिक ठेकेदार ने पुलिस को हमलावर के बारे में सारी जानकारी दी और उसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे ठाणे के एक वन क्षेत्र में स्थित लेबर कैंप में खोज निकाला। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले ठाणे के एक होटल में काम कर चुका है और अब तक उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
आरोपी के वकील की भी सुन लीजिए
#WATCH | Saif Ali Khan attack case | Accused Mohammad Shariful Islam Shehzad's advocate Sandeep Shekhane says, "He is not a resident of Bangladesh. He has been living here for a long time…The SC has been violated…Court has sent him on a 5-day police custody…" pic.twitter.com/ApujI6hCjk
— ANI (@ANI) January 19, 2025
आरोपी मोहम्मद इलियास के वकील संदीप शेखाने ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। वह कई सालों से यहीं रह रहा है। उसके बांग्लादेशी होने का कोई प्रूफ नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया है। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया ह’। वकील ने कहा कि उन्हें केवल पुलिस कस्टडी लेनी थी इसलिए ऐसा दावा किया जा रहा है।