Sat. Mar 15th, 2025
crane taking out the car from kalapur canal.crane taking out the car from kalapur canal.

इससे पहले बीते 24 नवंबर को दातागंज-फरीदपुर के बीच रामगंगा नदी के अधूरे पुल से कार गिरने से 3 युवकों की मौत हो गई थी। वे लोग भी गूगल मैप से रास्ता देखकर बढ़े थे।

monal website banner

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली की सड़क पर गूगल मैप ने एक बार फिर धोखा दे दिया। गूगल मैप के सहारे चल रही एक और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दरअसल, मामला इज्जत नगर थाना क्षेत्र का है जहां मंगलवार को सुबह 6 बजे एक कार कलापुर नहर में गिर गई। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। इससे पहले बीते 24 नवंबर को दातागंज-फरीदपुर के बीच रामगंगा नदी के अधूरे पुल से कार गिरने से 3 युवकों की मौत हो गई थी। वे लोग भी गूगल मैप से रास्ता देखकर बढ़े थे।

औरैया निवासी दिव्यांशु प्रताप 2 दोस्तों के साथ पीलीभीत जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन में गूगल मैप का उपयोग करते हुए बरेली के वे बड़ा बाईपास पहुंचे। वहां से मैप पर एक रास्ता हाईवे होते हुए और दूसरा शॉर्टकट रास्ता गांव होते हुए पीलीभीत का दिख रहा था। शार्टकट रास्ते पर बढ़े तो पांच किलोमीटर आगे जाकर कलापुर नहर वाले रास्ते का किनारा कटा हुआ था। यह देखकर सतर्कता बरती, फिर भी पहिए के नीचे से मिट्टी खिसकी और कार नहर में गिर गई।

पुलिस अधीक्षक मानुष पारिक ने बताया कि तीनों युवकों को हल्की चोट आई हैं। उनका कहना है कि गूगल मैप से रास्ता देखकर जा रहे थे मगर पुलिसकर्मी को फोन नहीं दिखाया है। उनकी कार क्रेन से बाहर निकलवा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *