Fri. Apr 18th, 2025
damaged bolero

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया  जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए।

monal website banner

चित्रकूट। (Chitrakoot Road Accident) उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बोलेरो में सवार लोग मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग प्रयागराज से लौट रहे थे। बताया गया है कि चालक को अचानक झपकी आने से यह हादसा हुआ।

रैपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह लगभग साढ़े 5 बजे  झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया  जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में नन्हे (65), हरिराम (45), मोहन (45), रामू (45), मांगना (65) और रामस्वरूप यादव की मौत हो गई। छतरपुर निवासी जमुना (42) पुत्र कामता, फुला (40) पत्नी जमुना, राज अहिरवार (18) पुत्र जमुना, आकाश (15) पुत्र जमुना और  एक अज्ञात घायल हुए हैं। घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा और पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों से मिलने जिला अस्पताल भी गए।

One thought on “ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 5 घायल”
  1. Hello if you’re laughing, you’re in!
    Dribble, pass, laugh—repeat. basketball puns
    Basketball food puns that are finger-lickin’ funny. Perfect for snack time, game time, or pun time.
    Toda la información en el enlace – п»їhttps://basketballpuns.com/
    Wishing you lots of punchlines!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *