Sat. Apr 19th, 2025
dps r k puram

ई-मेल के जरिए धमकाया,  डॉग और बम स्क्वॉड तलाशी में जुटे, एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों से बच्चों को वापस घर भेजा गया।

monal website banner

नई दिल्ली। (Threat to bomb 40 schools in Delhi) राष्ट्रीय राजधानी के कई स्कूलों को सोमवार सुबह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल समेत 40 विद्यालय शामिल हैं। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों से बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस आईपी एड्रेस और मेल भेजने वाले की जांच में जुटी। जांच के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इस पर मेल को हॉक्स करार दिया गया। यह पहला मौका नहीं है, जब दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मई 2024 में भी 150 से ज्यादा स्कूलों में बम धमाके की धमकी से जुड़े ईमेल आए थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि डीपीएस आरके पुरम से सुबह 7:06 बजे और जीडी गोयनका पश्चिम विहार से सुबह 6:15 बजे बम की धमकी की मेल मिलीं। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, सर्चिंग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें स्कूलों में पहुंच गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

पुलिस का कहना है कि कई स्कूलों को यह मेल 8 दिसंबर को रात करीब 11:38 बजे भेजा गया। इसमें लिखा है, “मैंने इमारत के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपे हुए हैं। इससे इमारत को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होगा लेकिन विस्फोट होने पर कई लोग घायल हो जाएंगे। आप लोग ऐसे नुकसान के लायक हैं। अगर मुझे 30 हजार अमेरिकी डॉलर नहीं मिले, तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा। ”

भाजपा सरकार सुरक्षा दिलाने में नाकाम : आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार सुरक्षा मुहैया कराने के अपने इकलौते काम में भी नाकाम रही है। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली में रोजाना फिरौती, हत्या, फायरिंग की घटनाओं के बाद अब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। दिल्ली में हालात पहले कभी इतने खराब नहीं हुए थे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। केजरीवाल ने X पर पोस्ट किया, “दिल्ली के लोगों ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की इतनी खराब स्थिति पहले कभी नहीं देखी। अमित शाह जी को आकर दिल्ली के लोगों को जवाब देना चाहिए।”

दिल्ली हाईकोर्ट भी मांग चुका बम की धमकियों पर रिपोर्ट

बीते 19 नवंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और पुलिस को बम के खतरों और जुड़ी आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर (एसओपी) समेत एक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने इन निर्देशों को पूरा करने के लिए आठ सप्ताह की समय सीमा तय की है।

अक्टूबर में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुआ था धमाका

इसी साल अक्टूबर में दिल्ली में रोहिणी सेक्टर 14 के प्रशांत विहार इलाके में सुबह करीब 7:30 बजे सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाका हुआ था। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था लेकिन स्कूल की दीवार, आस-पास की दुकानें और कुछ कारों को नुकसान पहुंचा था। इस साल की शुरुआत में भी ऐसे मामले कई बार सामने आए थे। 2 फरवरी 2024 को भी डीपीएस आरकेपुरम के प्रिंसिपल को एक मेल के जरिए स्कूल में बम होने की धमकी दी गई थी। इसके बाद मई में भी कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी और दिल्ली पुलिस आयुक्त की मेल आईडी पर धमकी भरा मेल किया गया था।

 

8 thought on “दिल्ली के 40 स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी, मेल भेजकर मांगे 30 हजार डॉलर”
  1. Fajne zestawienie kasyn z płatnościami BLIK i przelewy24 | Legalne kasyna i bukmacherzy z licencją, polecam sprawdzić | Świetne opisy promocji i ofert dla nowych graczy | Kasyna z cashbackiem i kodami bonusowymi – dobre zestawienie | Kasyna dostępne na urządzeniach mobilnych – to duży plus | Najlepsi bukmacherzy z polską licencją – lista aktualna | Oferty kasyn z rejestracją w kilka kliknięć | Fajne porady dla graczy początkujących i zaawansowanych | Kasyno online z najlepszym wyborem gier vulkan vegas bonusy.

  2. Zaskakująco duży wybór legalnych bukmacherów z cashbackiem | Strona pomaga wybrać najlepsze zakłady bukmacherskie w Polsce | Świetne opisy promocji i ofert dla nowych graczy | Kasyna z najwyższymi ocenami dostępne od ręki | Bardzo dobre porównanie kodów promocyjnych | Porównywarka kasyn idealna do szybkiego wyboru | Możliwość gry bez depozytu – duży atut tej strony | Przydatne informacje dla każdego gracza | Bezpieczne metody płatności – szybkie wypłaty bonus bukmacherski bez depozytu[/url.

  3. Kasyno online Mostbet to gwarancja wysokiej jakości rozrywki. | Sprawdź aplikację mobilną Mostbet dla wygodnego dostępu do gier. | Mostbet posiada licencję gwarantującą uczciwość gier. | Mostbet oferuje szeroki wybór metod depozytu dostosowanych do polskich graczy. mostbet casino

  4. Odkryj bogatą ofertę slotów w kasynie Mostbet. | Graj odpowiedzialnie i korzystaj z narzędzi kontroli w Mostbet. | Mostbet oferuje gry od renomowanych dostawców oprogramowania. | Skorzystaj z opcji cash-out dostępnej w Mostbet. mostbet pl

  5. Pinco az-da qeydiyyatdan keçmək cəmi bir neçə dəqiqə çəkir|Pinco online casino Azərbaycanda populyar seçimlərdəndir|Pinco saytında ən məşhur provayderlərin oyunları var|Pinco kazinosu mobil cihazlarda problemsiz işləyir|Pinco az ilə oyunların keyfiyyəti təmin olunur|Pinco kazinosu hər zaman etibarlı qalır|Pinco mobil tətbiqi ilə hər yerdə oyun mümkündür|Pinco kazino platformasında qazanc şansı çoxdur|Pinco casino azerbaijan istifadəçilərinə yüksək keyfiyyətli xidmət göstərir pinco login.

  6. Получил бездепозитный бонус на rox casino. Есть поддержка 24/7, помогает моментально. Служба поддержки отвечает быстро и по делу. Казино даёт фриспины при регистрации. Платежи защищены и проходят моментально. Зарегистрироваться можно за 1 минуту. Постоянные турниры с большими призами. Функция быстрого пополнения доступна. Rox — отличный выбор в 2024 году зеркало на сегодня.

  7. Официальный сайт pinko работает стабильно. Отличная поддержка клиентов в pinko. Регистрация в pinko занимает всего пару минут. У пинко отличные отзывы в интернете. Сайт pinko регулярно проводит турниры. pinko дает бездепозитные бонусы. На pinko играют тысячи пользователей из РК. Есть VIP-программа на pinko для активных игроков. pinko можно использовать как на ПК, так и на телефоне pinko бонус.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *