मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल मुंबई पर आतंकवादी हमले की खुफिया सूचना मिली है जिसके बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल अलर्ट पर है और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खास तौर पर नजर रखी जा रही है। शहर के धार्मिक स्थानों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है और कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखते ही पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर मॉक ड्रिल्स करने का निर्देश भी दिया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को भीड़भाड़ वाले क्रॉफर्ड मार्केट इलाके में मॉक ड्रिल भी की। इस क्षेत्र में दो प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि यह त्योहारी सीजन से पहले एक सुरक्षा ड्रिल थी।
सिद्धिविनायक मंदिर के पूर्व ट्रस्टी राजाराम देशमुख ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से अलर्ट आने के बाद पुलिस ने उन्हें बताया कि सुरक्षा बढ़ा दी जाए। विजिलेंस बढ़ाया जाए जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई समस्या ना आए।
दरअसल, जल्द ही नवरात्र शुरू होने वाले हैं। इसके बाद दशहरा, दीपावली आदि त्योहार हैं। इस दौरान महानगर के बाजारों और मंदिरों में भारी भीड़ होती है। ऐसे में आतंकी अपने नापाक इरादों से इन जगहों पर साजिश रच सकते हैं।
dianabol sustanon cycle
References:
what to take with dianabol cycle – sciencebookmark.top –
how to take dianabol first cycle
References:
testosterone cypionate and dianabol cycle (http://www.argfx1.com)
dianabol and testosterone cycle for beginners
References:
Dianabol Steroid Cycle (https://Doc.Adminforge.De/VxF50K_WRueeVcH6DEjixA)
dianabol cycle results
References:
beginner Dianabol cycle
10 iu hgh a day results
References:
wehrle