Thu. Feb 6th, 2025
breaking news

MONAL

News Havel, मुंबई। (Paranda Station Accident) महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परांदा स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग की अफवाह (Rumor of fire) फैल गई। इसके बाद डरे हुए कई यात्रियों ने चलती ट्रेन से बाहर छलांग लगा दी जिसके कारण वे दूसरे ट्रैक से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। कई यात्रियों की मौत होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार करीब 35 से 40 यात्रियों ने पुष्पक एक्सप्रेस से छलांग लगाई। पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी।

स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में गलत फायर अलार्म बजने की वजह से अफरातफरी मच गई। इस कारण दूसरे ट्रैक पर गिरने से कई यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। आधिकारिक बयान के मुताबिक अब तक 11 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है जबकि 30 से अधिक लोग घायल  बताए जा रहे हैं।

ब्रेक लगने पर ट्रेन के पहिए से निकला था धुआं

जानकारी के मुताबिक गाड़ी नंबर 12629 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी जबकि पुष्पक एक्सप्रेस (12533) लखनऊ से मुंबई जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेक लगाने पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला था। इसी वजह से ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली थी। इसी से घबराकर लोग कोच के बाहर कूदे थे।

सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां यह घटना हुई, उस जगह पर तीखा मोड़ था। इस कारण दूसरे ट्रैक पर कूदे यात्रियों  को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा। यही वजह रही कि तेज रफ्तार से आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति से इतनी बड़ी संख्या में लोग कुचले गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *