News Havel, प्रयागराज। बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने महाकुंभ में संन्यासी की दीक्षा ले ली है। इससे पहले उन्होंने संगम तट पर अपना पिंडदान किया। उनका नाम अब श्री यामिनी ममता नंद गिरि (Shri Yamini Mamta Nand Giri) होगा। उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया है। किन्नर अखाड़े ने पट्टाभिषेक कर उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी। अब वह अखाड़े की साध्वी के रूप में जानी जाएंगी। ममता कुलकर्णी ने इसके पहले एक वीडियो जारी कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साध्वी बनने के बाद वह संगम, काशी और अयोध्या की यात्रा करेंगी।
53 साल की ममता कुलकर्णी शुक्रवार को सुबह ही महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा पहुंची थीं। उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद किन्नर अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देने की घोषणा की।
इसके बाद महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ममता को लेकर अखिल भारतीय अखाड़े परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी के पास पहुंचीं। ममता और रवींद्र पुरी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान किन्नर अखाड़े के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। फिर उनके महामंडलेश्वर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
फिल्मों में ग्लैमरस भूमिकाओं और टॉपलेस फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहीं

शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स से साथ ग्लैमरस भूमिकाओं में स्क्रीन शेयर करने वाली ममता, उस वक्त विवादों में आई जब उन्होंने साल 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया था। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने ममता को फिल्म ‘चाइना गेट’ में बतौर लीड एक्ट्रेस लिया था। शुरुआती अनबन के बाद संतोषी, ममता को फिल्म से बाहर निकालना चाहते थे। खबरों के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड से प्रेशर बढ़ने के बाद, उन्हें फिल्म में रखा गया। हालांकि, फिल्म फ्लॉप साबित हुई और बाद में ममता ने संतोषी पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.com/en-IN/register?ref=UM6SMJM3
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.