Sat. Apr 12th, 2025
malaika arora with her parents and sister.malaika arora with her parents and sister.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वह पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वह तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora) ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे खुदकुशी कर ली। अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दी। आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं चला है। कहा जा रहा है कि अनिल अरोड़ा पिछले कुछ समय से बीमार थे। मलाइका अरोड़ा के माता-पिता का काफी पहले तलाक हो गया था। उनका जन्म महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। माता-पिता के अलग होने के बाद वह अपनी मां और बहन अमृता अरोड़ा के साथ मुंबई के चेंबूर में रहने लगी थीं।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वह पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वह तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं। मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बीते साल अरोड़ा अनिल (Anil Arora) को बीमारी की वजह से मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब मलाइका को मां जॉइस के साथ हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था। हालांकि, उनके ट्रीटमेंट की वजह सामने नहीं आ सकी थी।

अनिल अरोड़ा  पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। वह मर्चेंट नेवी में रह चुके हैं। उनका विवाह जॉइस पॉलीकॉर्प से हुआ था पर बाद में तलाक हो गया। अनिल-जॉइस शादी के बाद दो बेटियों के पिता बने थे जिनके नाम मलाइका और अमृता अरोड़ा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *