News Haveli, इस्लामाबाद। (Abdul Rehman Makki dies in Pakistan) भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की (Abdul Rehman Makki) की पाकिस्तान में मौत हो गई है। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा (Jamaat-ud-Dawa) के उप प्रमुख मक्की ने लाहौर को अपना ठिकाना बना रखा था। मुंबई हमले (26/11) का मास्टरमाइंड मक्की पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उसका उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।
अब्दुल रहमान मक्की जमात-उद-दावा (Mumbai Terrorist Attack) के प्रमुख हाफिज सईद का करीबी रिश्तेदार और समूह का उप प्रमुख था। मुंबई पर आतंकवादी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र ने उसके ऊपर प्रतिबंध लगाते हुए उस पर 20 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा था। साल 2023 में संयुक्त राष्ट्र ने मक्की को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया था। इसके पहले साल 2020 में आतंकी फंडिंग मामले में पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने मक्की को 6 महीने के लिए जेल में भेजा था। आतंकी फंडिंग मामले में सजा सुनाए जाने के बाद से ही जमात-उद-दावा के उप प्रमुख मक्की खुद को लो प्रोफाइल रखे हुए था और सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आता था।
İstanbul da kaçak su tespiti Kartal su kaçağı tespiti: Kartal’daki tesisat sorunlarınız için deneyimli ekibimizle yanınızdayız. http://www.barbaramusso.it/umraniye-petek-temizleme/