फेसबुक पोस्ट के अनुसार, यह ओरफिश (Oarfish) मृत हालत में मिली थी। इसके शरीर के नमूनों को राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन मत्स्य पालन सेवा ने उठाया।
वॉशिंगटन। अमेरिका के पश्चिमी तटीय राज्य कैलिफोर्निया में दुर्लभ ओरफिश (Oarfish) को देखा गया है। बुरी खबरों और तबाही का संकेत कही जाने वाली यह मछली एनसिनिटास समुद्र तट पर मिली है। इसे “प्रलय की मछली” भी कहा जाता है। ओरफिश की इस प्रजाति को यहां तीन महीनों में तीसरा बार देखा गया है। स्क्रिप्स इंस्टीट्यूशन ऑफ ओशनोग्राफी की एक फेसबुक पोस्ट के अनुसार, 9 फुट की ओरफिश बीते 6 नवंबर को सैन डिएगो में एलिसन लाफेरिएर को ग्रैंडव्यू बीच के तट पर मिली थी। स्क्रिप्स इंस्टीट्यूशन ऑफ ओशनोग्राफी अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय का एक संस्थान है।
फेसबुक पोस्ट के अनुसार, यह ओरफिश (Oarfish) मृत हालत में मिली थी। इसके शरीर के नमूनों को राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन मत्स्य पालन सेवा ने उठाया। इन नमूनों को जांच के लिए दक्षिण-पश्चिम मत्स्य विज्ञान केंद्र ले जाया गया। स्क्रिप्स ओशनोग्राफी मरीन वर्टेब्रेट कलेक्शन के प्रबंधक बेन फ्रैबल ने बताया है, “ओरफिश के नमूने समुद्री वर्टेब्रेट संग्रह में आगे के अध्ययन के लिए फ्रीज कर दिए गए हैं। ये नमूने हमें ओरफिश के जीव विज्ञान, शरीर रचना विज्ञान, जीनोमिक्स और जीवन इतिहास के बारे में बहुत कुछ बताने में सक्षम होंगे।”
ओरफिश को लेकर प्रचलित हैं कई कहानियां
एटलस ऑब्स्कुरा के अनुसार, जापानी पौराणिक कथाओं में गहरे समुद्र में ओरफिश की उपस्थिति को भूकंप और सुनामी के अग्रदूत के रूप में दर्शाया गया है। ओशन कंजरवेंसी के अनुसार, मार्च 2011 में जापान में अब तक के सबसे बड़े रिकॉर्ड किए गए भूकंप से ठीक पहले 2010 में जापान के समुद्र तट पर ओरफिश को देखा गया था।
हालांकि नेचुरल वर्ल्ड फैक्ट्स ने ओरफिश को प्रलय की मछली कहे जाने को कहानी कहकर खारिज किया है। फैक्ट्स का कहना है कि भूकंप से पहले होने वाली टेक्टोनिक हलचल प्रजातियों को मार देती है। इस कारण भूकंप आने से ठीक पहले वे समुद्र तटों पर आ जाते हैं। जियोसाइंस के अनुसार, 2019 के एक अध्ययन में जापान में ओरफिश देखे जाने और भूकंप की घटना के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया।
магазин аккаунтов ploshadka-prodazha-akkauntov.ru/
Account Exchange Service Account Buying Service
gaming account marketplace profitable account sales
account sale https://buy-soc-accounts.org/
online account store ready-made accounts for sale
accounts marketplace https://social-accounts-marketplaces.live
buy pre-made account buy accounts
buy facebook ad account buy facebook ads manager
buy facebook ads accounts buy aged facebook ads accounts
buy facebook profile https://buy-accounts.click
verified bm for sale buy-business-manager-acc.org
buy facebook business managers https://verified-business-manager-for-sale.org
buy tiktok ad account https://buy-tiktok-ads-accounts.org