Thu. Oct 9th, 2025
wrong map of india in cwc meeting.

monal website banner

News Haveli, नई दिल्ली। कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee) की बैठक आयोजन से पहले ही विवाद में फंस गई है। बैठक के लिए जो बैनर-पोस्टर-होर्डिंग लगाए गए, उनमें भारत का गलत नक्शा (Wrong Map of India) दिखाया गया। इसे लेकर भाजपा (BJP) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और आरोप लगाया कि नक्शे में जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान अधिकृत हिस्से और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा नहीं दर्शाया गया। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने इस बैनर को हटा दिया।  

कांग्रेस अधिवेशन के लिए लगे पोस्टर-बैनर की तस्वीर साझा करते हुए कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें पार्टी ने लिखा है, “कर्नाटक कांग्रेस ने भारत की संप्रभुता का अपमान किया है और बेलगावी के कार्यक्रम में भारत का गलत नक्शा दर्शाया है। नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। ये सब सिर्फ वोटबैंक के तुष्टीकरण के लिए किया जा रहा है। यह बेहद शर्मनाक है।” भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “कांग्रेस का भारत जोड़ो का नारा एक ढोंग है। बेलगावी अधिवेशन में लगाए गए इस नक्शे से साफ है कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा भारत के टुकड़े करने की रही है>  यह भारत की अखंडता पर चोट है।”  

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर औऱ अक्साई चिन के हिस्से को भारत के नक्शे से गायब कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा, “भारत को छिन्न-भिन्न करने वाली शक्तियों के साथ कांग्रेस का गठजोड़ साफ हो गया है। कांग्रेस की तरफ से पहले भी इसी तरह भारत के नक्शे से छेड़छाड़ की गई है। पूर्व में डीएमके ने भारत का गलत नक्शा दिखाया जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन को गायब दिखाया गया। कोरोना के समय राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था, उसमें भी अक्साई चिन और पीओके गायब था। शशि थरूर ने 21 दिसंबर 2019 को भारत का नक्शा सोशल मीडिया पर साझा किया। उसमें भी गड़बड़ी थी।”

भाजपा ने सवाल किय, “पिछले काफी समय से भारत के नक्शे में जो गड़बड़ी दिखाई जा रही है, वह क्या सिर्फ संयोग है या फिर किसी व्यवस्थित भारत विरोध का हिस्सा है? यह किसके इशारे पर हो रहा है? क्या सोरोस से कोई गुप्त संदेश तो नहीं आ रहा?” सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया, “सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान जब देश के पूर्वोत्तर हिस्से को काटने की बात की गई तो कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी थी। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है, वे भी उत्तर भारतीयों के खिलाफ गलत आरोप लगा चुके हैं। कांग्रेस लोगों को भाषा, धर्म, जाति के आधार पर लड़ाकर देश की सत्ता हासिल करना चाहती है। हालांकि सरकार और जनता सजग हैं और पैनी नजर इन ताकतों पर रखे हुए हैं और इनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।”

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक 26-27 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में हो रही है। कांग्रेस इस साल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्र के शताब्दी वर्ष के तौर पर मना रही है। कांग्रेस की स्थापना  28 दिसंबर 1885 को मुंबई में हुई थी। कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे।

109 thought on “कांग्रेस कार्यसमित बैठक : भारत के गलत नक्शे पर बवाल, भाजपा हमलावर”
  1. Здравствуйте!
    Долго не мог уяснить как поднять сайт и свои проекты в топ и узнал от гуру в seo,
    крутых ребят, именно они разработали недорогой и главное продуктивный прогон Xrumer – https://www.bing.com/search?q=bullet+%D0%BF%D1%80%D0%BE%D0%B3%D0%BE%D0%BD
    Xrumer помогает создавать ссылки автоматически и быстро. Прогон Хрумер для сайта улучшает SEO-результаты. Увеличение DR и Ahrefs становится доступным даже для новичков. Форумный спам позволяет создавать мощный ссылочный профиль. Начните с Xrumer для эффективного продвижения.
    seo tools small, оптимизация продвижение сайта цена, линкбилдинг сео
    линкбилдинг под ключ, мск сео сайтов продвижение, курсы seo бесплатно с сертификатом
    !!Удачи и роста в топах!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *