Fri. May 9th, 2025
calendar of year 2025

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी करने के साथ ही सरकार ने प्रतिबंधित या वैकल्पिक अवकाशों की एक और सूची भी जारी की है।

monal website banner

नई दिल्ली। (Central Government Holiday 2025) किसी भी साल के खत्म होने से काफी पहले से ही नौकरीपेशा व्यक्ति आगामी वर्ष में मिलने वाले अवकाशों पर चर्चा शुरू कर देते हैं। दरअसल, सरकारी सार्वजनिक अवकाशों (Public holidays) की सूची और प्रतिबंधित या वैकल्पिक अवकाशों (Restricted holidays) की सूची तथा रविवार और शनिवार को मिलने वाली छुट्टी के आधार पर ही नौकरीपेश लोग अगले साल के निजी कार्यक्रमों और घूमने-फिरने की योजना बनाते हैं। तो लीजिए, इंतजार खत्म हुआ। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक और प्रतिबंधित अवकाशों की सूची जारी कर दी है।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल 2025 के अवकाशों का यह कैलेंडर जारी किया है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी करने के साथ ही सरकार ने एक और सूची जारी की है। दिल्ली-नई दिल्ली क्षेत्र के कर्मचारी इस सूची में से कोई भी 2 अवकाश सालभर में ले सकते हैं जबकि दूसरे या अन्य स्थानों पर कार्यरत कर्मचारी 3 प्रतिबंधित अवकाश ले सकते हैं।

केंद्र सरकार के सार्वजनिक अवकाशों की सूची

एसआई सं अवसर तारीख दिन
1 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी रविवार
2 महा शिवरात्रि 26 फ़रवरी बुधवार
3 होली 14 मार्च शुक्रवार
4 आईडी-उल-फितर 31 मार्च सोमवार
5 महावीर जयंती 10 अप्रैल गुरुवार
6 गुड फ्राइडे 18 अप्रैल शुक्रवार
7 बुद्ध पूर्णिमा 12 मई सोमवार
8 ईद-उल-जुहा (बकरीद) 7 जून शनिवार
9 मुहर्रम 6 जुलाई रविवार
10 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शुक्रवार
11 जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार
12 मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद 5 सितंबर शुक्रवार
१३ महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर गुरुवार
14 दशहरा 2 अक्टूबर गुरुवार
15 दिवाली 20 अक्टूबर सोमवार
16 गुरु नानक जयंती 5 नवंबर बुधवार
17 क्रिसमस 25 दिसंबर गुरुवार

केंद्र सरकार के प्रतिबंधित या वैकल्पिक अवकाश

एसआई सं अवसर तारीख  दिन
1 नए साल का दिन 1 जनवरी बुधवार
2 गुरु गोबिंद सिंह जयंती 6 जनवरी सोमवार
3 मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल/हज़रत अली का जन्मदिन 14 जनवरी मंगलवार
4 बसंत पंचमी/श्री पंचमी 2 फ़रवरी रविवार
5 गुरु रविदास जयंती 12 फ़रवरी बुधवार
6 शिव जी जयंती 19 फ़रवरी बुधवार
7 स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती 23 फ़रवरी रविवार
8 होलिका दहन 13 मार्च गुरुवार
9 दोलयात्रा 14 मार्च शुक्रवार
10 जुमातुल विदा 28 मार्च शुक्रवार
11 चैत्र शुक्लादि/गुड़ी पड़वा/उगादि/  चेटी चंद 30 मार्च रविवार
12 राम नवमी 6 अप्रैल रविवार
१३ वैसाखी / विशु 13 अप्रैल रविवार
14 पुथांडु (तमिल नववर्ष दिवस) 14 अप्रैल सोमवार
15 वैशाखडी (बंगाल)/बाहाग बिहु (असम) 15 अप्रैल मंगलवार
16 ईस्टर रविवार 20 अप्रैल रविवार
17 गुरु रवींद्रनाथ जयंती 9 मई शुक्रवार
18 रथ यात्रा 27 जून शुक्रवार
19 रक्षाबंधन 9 अगस्त शनिवार
20 पारसी नववर्ष दिवस / नौराज 15 अगस्त शुक्रवार
21 जन्माष्टमी (स्मार्त) 15 अगस्त शुक्रवार
22 गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी 27 अगस्त बुधवार
23 ओणम या थिरु ओणम दिवस 5 सितंबर शुक्रवार
24 दशहरा (सप्तमी) 29 सितंबर सोमवार
25 दशहरा (महाष्टमी) 30 सितंबर मंगलवार
26 दशहरा (महानवमी) 1 अक्टूबर बुधवार
27 महर्षि वाल्मीकि जयंती अक्टूबर 07 गुरुवार
28 कराका चतुर्थी (करवाचौथ) 10 अक्टूबर शुक्रवार
29 नरक चतुर्दशी 20 अक्टूबर सोमवार
30 गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर बुधवार
३१ भाई दूज 23 अक्टूबर गुरुवार
32 प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) 28 अक्टूबर मंगलवार
33 गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 24 नवंबर सोमवार
34 क्रिसमस की पूर्व संध्या 24 दिसंबर बुधवार

 

2 thought on “केंद्रीय कर्मचारियों के वर्ष 2025 में मिलेंगे ये अवकाश, देखिए सूची”
  1. Opinie o Mostbet pokazują, że to jedno z najlepszych kasyn w sieci | Mostbet com to oficjalna strona z pełnym dostępem do wszystkich funkcji | Mostbet rejestracja to pierwszy krok do emocjonującej rozgrywki http://mostbet.com

  2. Yeni istifadəçilər üçün Pinco bonusları çox sərfəlidir|Pinco bonusları hər bir istifadəçiyə təqdim olunur|Pinco saytında ən məşhur provayderlərin oyunları var|Pinco az oyunçulara sərfəli təkliflər verir|Pinco saytında qazanma şansı yüksəkdir|Pinco az istifadəçilər üçün əlavə cashback kampaniyaları keçirir|Pinco oyunçulara dürüst və şəffaf oyun təklif edir|Pinco promo kodu yeni istifadəçilər üçün əlverişlidir|Pinco az oyunçularına şəxsi bonuslar təqdim edir pinco promo code.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *