Fri. May 9th, 2025
hmpv

monal website banner

News Haveli, नई दिल्ली।  चीन में फैला कोरोना जैसा वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) भारत में कर्नाटक के बाद गुजरात (HMPV in Gujarat) भी पहुंच गया है। गुजरात के अहमदाबाद में भी HMPV का एक मरीज मिला है। इसी के साथ भारत में HMPV संक्रमित बच्चों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। चीन में HMPV संक्रमण में वृद्धि की रिपोर्ट के बीच भारत में ये मामले सामने आए हैं।

गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के चांदखेडा इलाके में 2 महीने के बच्चे में HMPV वायरस का संक्रमण पाया गया है। इस बच्चे का यहां के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह परिवार राजस्थान के डुंगरपुर से बच्चे का इलाज कराने के लिए अहमदाबाद पहुंचा था। बच्चे की स्थिति अभी स्थिर है।

ये हैं कर्नाटक के 2 मामले

कर्नाटक के बंगलुरु में संक्रमितों में 8 महीने का बच्चा और 3 महीने की बच्ची शामिल है (HMPV in Karnataka)। दोनों सैंपल की जांच बंगलुरु बैपटिस्ट अस्पताल में की गई थी। कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी लैब में नमूने की जांच नहीं कराई। रिपोर्ट एक निजी अस्पताल से आई है। चीन की खबरें सामने आने के बाद 5 दिन के भीतर ही इस वायरस के 2 केस कर्नाटक में मिले हैं। आईसीएमआर ने भी दोनों मामलों की पुष्टि की है। (Second case of Corona-like Chinese virus HMPV found in India)

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कर्नाटक में HMPV के दो मामलों का पता लगा है। दोनों बच्चे रूटीन जांच के लिए अस्पताल आए थे। टेस्ट करने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। HMPV से संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

केंद्र सरकार ने कहा था- HMPV इस मौसम में सामान्य वायरस

चीन में HMPV के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने 4 जनवरी 2025 को जॉइंट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक की थी। बैठक के बाद सरकार ने कहा था कि फ्लू के मौसम को देखते हुए चीन की स्थिति असामान्य नहीं है। केंद्र सरकार ने एक बयान में कहा, “देश सांस से जुड़ी बीमारियों के मामलों में किसी भी बढ़त से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। चीन में फ्लू के बढ़ते मामलों की वजह RSV और HMPV इस मौसम में इन्फ्लुएंजा के सामान्य वायरस हैं। सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से चीन की स्थिति के बारे में समय-समय पर अपडेट देने को कहा है।” (HMPV in India)

एहतियात के तौर पर टेस्टिंग लैब बढाएंगेसरकार

केंद्र सरकार ने कहा कि भारत में आईसीएमआर (ICMR) और आईडीएसपी (IDSP) के जरिए इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और इन्फ्लूएंजा की गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) के लिए मजबूत निगरानी सिस्टम मौजूद है। दोनों एजेंसियों के आंकड़ों से पता चलता है कि ILI और SARI मामलों में कोई असामान्य बढ़त नहीं हुई है।

एहतियात के तौर पर आईसीएमआर HMPV की टेस्टिंग करने वाली लैब की संख्या बढ़ाएगा और पूरे साल HMPV के मामलों पर नजर रखेगा।

ऐसे प्रभावित करता है HMPV

HMPV (ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस) एक प्रकार का ऐसा वायरस है जो सांस की नली में प्रवेश करके फेफड़ों तक जाता है। कोविड 19 भी बिलकुल ऐसा ही था। दोनों वायरस के लक्षण भी एक जैसे ही हैं। हालांकि एचएमपीवी वायरस मुख्य रूप से शिशुओं और छोटे बच्चों को संक्रमित करता है। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद सबसे आम लक्षण खांसी है जो अक्सर बलगम के साथ होती है। इसके साथ हल्का बुखार भी आता है। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद कुछ मामलों में गंभीर लक्षण आ सकते हैं। इसमें सांस लेने में दिक्कत हो सकती है जो अक्सर सीने में दर्द के साथ होती है।

HMPV के साथ सबसे बड़ा खतरा यह है कि यह निमोनिया भी करता है। निमोनिया एक ऐसी बीमारी है जो बच्चों की मौत का कारण बन सकती है। यह वायरस एक से दूसरे बच्चे में तेजी से फैलता है और जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) कमजोर है, वे HMPV के संपर्क में आने के बाद ज्यादा बीमार पड़ सकते हैं।

 

30 thought on “गुजरात में भी मिला HMPV वायरस का केस, भारत में अब तक 3 बच्चे संक्रमित”
  1. Диплом университета Российской Федерации!
    Без института достаточно сложно было продвигаться по карьерной лестнице. Именно из-за этого решение о покупке диплома можно считать целесообразным. Заказать диплом университета employment.bz/employer/gosznac-diplom-24

  2. Здравствуйте!
    Приобрести диплом университета по невысокой стоимости возможно, обратившись к надежной специализированной компании. Приобрести диплом о высшем образовании: diplom-club.com/kupit-diplom-feldshera-9/

  3. Где заказать диплом по нужной специальности?
    Мы готовы предложить дипломы любой профессии по приятным ценам. Мы предлагаем документы техникумов, которые расположены на территории всей России. Можно приобрести диплом от любого заведения, за любой год, включая сюда документы СССР. Документы выпускаются на бумаге высшего качества. Это дает возможности делать настоящие дипломы, не отличимые от оригиналов. Они будут заверены всеми обязательными печатями и подписями. Всегда стараемся поддерживать для заказчиков адекватную политику тарифов. Для нас важно, чтобы дипломы были доступны для подавляющей массы наших граждан. okdiplom.com/kupit-diplom-perevodchika-2-2

  4. Где приобрести диплом по необходимой специальности?
    Готовый диплом с приложением полностью отвечает стандартам, никто не сумеет отличить его от оригинала – даже со специальным оборудованием. Не следует откладывать личные мечты и цели на продолжительные годы, реализуйте их с нашей компанией – отправляйте быструю заявку на диплом прямо сейчас! Диплом о среднем специальном образовании – не проблема! diplomaj-v-tule.ru/kupit-diplom-obrazovanie/

  5. Заказ диплома через надежную компанию дарит ряд преимуществ для покупателя. Это решение позволяет сберечь время и значительные финансовые средства. Тем не менее, достоинств значительно больше.Мы можем предложить дипломы любой профессии. Дипломы изготавливаются на оригинальных бланках. Доступная стоимость по сравнению с огромными затратами на обучение и проживание. Заказ диплома университета является выгодным шагом.
    Быстро купить диплом: diplomskiy.com/diplom-11-klassa-kupit/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *