Sun. Apr 20th, 2025
earthquake

भूकंप से कितना नुकसान हुआ, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है। दरअसल, भूकंप अत्यंत शक्तिशाली होने की वजह से वानुआतु सरकार की वेबसाइट बाद बंद हो गई।

monal website banner

पोर्ट विला। (Earthquake in Vanuatu) दक्षिण प्रशांत महासागर में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पास स्थित द्वीपीय देश वानुआतु मंगलवार को (भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर) अत्यंत शक्तिशाली भूकंप से दहल गया। रिक्टर स्केल पर 7.3 दर्ज किए गए भूकंप की वजह से इमारतें झूले की तरह हिलने लगीं। रही-सही कसर इसके बाद आए 5.5 तीव्रता की झटके (आफ्टर शॉक) ने पूरी कर दी। नतीजतन यह छोटा-सा देश मलबे के ढेर जैसा नजर  रहा है। वानुआतु 80 द्वीपों का एक समूह है जहां लगभग 3,30,000 लोग रहते हैं। द्वीपों का निचला भौगोलिक स्वरूप उनको सुनामी के प्रति अतिसंवेदनशील बनाता है।

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार वानुआतु के तट पर आए इस भूकंप का केंद्र देश के सबसे बड़े शहर पोर्ट विला से 30 किलोमीटर पश्चिम में धरती की सतह से 57 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद इसी स्थान के पास 5.5 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी आया। भूकंप से कितना नुकसान हुआ, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है। दरअसल, भूकंप अत्यंत शक्तिशाली होने की वजह से वानुआतु सरकार की वेबसाइट बाद बंद हो गई। पुलिस और सार्वजनिक एजेंसियों के फोन नंबरों भी काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में फिलहास भूकंप से हुए नुकसान की सही जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। हर तरफ लगे मलबे के ढेर ही बर्बादी की गवाही दे रहे हैं। आशंका है कि यह भूकंप वानुआतु के लिए सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा साबित हो सकता है।

डिजास्टर डेली की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक गैराज में कारों को हिलते हुए देखा जा सकता है। कुछ अन्य तस्वीरों में कई राजनयिक मिशन और दूसरी इमारतों को नुकसान दिख रहा है। कई इमारतों की खिड़कियों के टूटना और कुछ हिस्से टूटकर गिरना देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियो पोस्ट हुए हैं। इनमें से एक वीडियो के मुताबिक उस इमारत को भी नुकसान पहुंचा है, जिसमें ब्रिटेन, फ्रांस और न्यूजीलैंड के राजनयिक मिशन है।

यूएसजीएस ने वानुआतु के कुछ तटों के लिए सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की। लहरें ज्वार के स्तर से 0.3 मीटर से 1 मीटर (1 से 3 फीट) तक ऊंची पहुँच सकती हैं। पापुआ न्यू गिनी, फिजी और सोलोमन द्वीप समूह सहित आसपास के कई द्वीप देशों के लिए भी ज्वार के स्तर से 0.3 मीटर (1 फुट) से कम की सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की। हालंकिसुनामी की चेतावनी को बाद में इसे वापस ले लिया गया। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उनके देशों को सुनामी का कोई खतरा नहीं है।  भूकंप के बाद फिलहाल संचार व्यवस्था के बाधित होने से राहत और बचाव में कठिनाई हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें वानुआतु पर टिकी हैं और मदद के लिए हाथ बढ़ाए जा रहे हैं। न्यूजीलैंड जैसे पड़ोसी देश अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अगले कुछ दिनों में स्थिति की पूरी जानकारी सामने आने के बाद नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *