Thu. Feb 6th, 2025
poster released by police of people involved in violence-arson in sambhal.poster released by police of people involved in violence-arson in sambhal.

जिन 3 लोगों की आवाज होने की पुष्टि हुई है, उन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने हिंसा में शामिल 49 लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है।

monal website banner

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में एक ऐसी ऑडियो क्लिप सामने आई है जो रविवार, 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के सुनियोजित होने की ओर इशारा कर रही है। 23 सेकेंड की इस ऑडियो क्लिप में संभल में हुई हिंसा के आरोपी आपस में बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। इसमें वे हथियारों के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें एक व्यक्ति अपने साथी से मौके पर सामान लेकर मस्जिद के पास आने को कह रहा है। इस ऑडिय़ो क्लिप में जिन 3 लोगों की आवाज होने की पुष्टि हुई है, उन सभी (आमिर पठान, मोहमद अली और फैजान अब्बासी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने हिंसा में शामिल 49 लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है जिनकी पहचान की जा रही है।

पुलिस को यह ऑडियो क्लिप हिंसा में शामिल एक आरोपी के मोबाइल फोन से मिली है। इस क्लिप में एक व्यक्ति को शाही जामा मस्जिद के पास अधिक लोगों को जुटाने की अपील करते सुना जा सकता है। वह कह रहा है, “सामान लेकर आ मस्जिद के पास, मेरे भाई का घर है”। पुलिस का कहना है कि इसमें तमंचा लाने की बात चल रही है।

मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक गिरफ्तार

संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान फरहत के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरहत को मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक बताया जा रहा है। पुलिस ने हिंसा के संबंध में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *