Fri. Feb 21st, 2025
hajj

MONAL

News Haveli, नई दिल्ली। (Children Ban In Hajj) सऊदी अरब ने बच्चों के हज करने आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि हज के दौरान हर साल बढ़ती भीड़ और  बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। इस साल यानी 2025 (Hajj 2025) में उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो पहली बार हज करना चाहते हैं। गौरतलब है कि हज 2025 (Hajj 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। हज यात्री अपने पसंदीदा पैकेज को चुन सकते हैं. घरेलू हज यात्री अपने हज पैकेज का भुगतान तीन किस्तों में कर सकते हैं।

सऊदी अरब सरकार की ओर से बताया गया है कि सऊदी अरब के नागरिक और निवासी अब Nusuk App या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2025 हज सीजन के लिए औपचारिक रूप से आवेदन कर सकते हैं। नए नियमों के अनुसार, आवेदकों को अपने विवरण सत्यापित करने होंगे और अपने यात्रा साथियों को पंजीकृत करना होगा।

1 फरवरी 2025 से भारत सहित 14 देशों के व्यक्ति केवल एकल-प्रवेश वीजा (single-entry visa) के लिए पात्र होंगे। इस बदलाव का उद्देश्य उन लोगों को रोकना है जो अवैध तरीके से हज यात्रा करते हैं। दरअसल जिन लोगों के पास सऊदी अरब का मल्टीपल एंट्री वीजा है वे हज के दौरान देश में पहुंच जाते हैं और बिना रजिस्ट्रेशन के हज यात्रा करते हैं। इस कारण हज (Hajj) के दौरान भीड़भाड़ अधिक हो जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *