Wed. Oct 29th, 2025
jaipur tanker burst

क्षतिग्रस्त टैंकर से रिसा केमिकल सड़क पर करीब 500 मीटर तक फैल गया। विस्फोट की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

monal website banner

जयपुर। (Jaipur tanker burst) जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर एक केमिकल टैंकर में आग लगने और विस्फोट से 5 लोग जिंदा जल गए जबकि 35 लोग झुलस गए। आग की चपेट में आने से करीब 40 वाहन धू-धूकर जलने के बाद मलबे के ढेर में बदल गए। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे केमिकल से भरा टैंकर एक ट्रक से टकरा गया और उसमें आग लग गई जिसके बाद एक शक्तिशाली धमाका हुआ। जहां केमिकल से भरा टैंकर फटा, उसके सामने ही पेट्रोल पंप और एक तरफ दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) है।

भांकरोटा के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मनीष गुप्ता बताया कि आग ने ट्रकोंसमेत कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस घटना में शामिल वाहनों की संख्या स्पष्ट नहीं है। झुलसे हुए कुछ लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही टैंकर दूसरे वाहनों से टकराया, तुरंत ही 20 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं और इनकी संख्या बढ़ती गई। इस घटना में 5 लोग जिंदा जल गए जबकि 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई जिससे स्थानीय निवासी डर गए और वे यह सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर हुआ क्या है। आग इतनी भीषण थी कि 300 मीटर के दायरे में कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और पूरी तरह जल गए। कई ईंधन टैंकों के फटने से बार-बार विस्फोट हुए। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।

टैंकर में धमाके के बाद करीब 500 मीटर तक सड़क पर केमिकल फैल गया। इस कारण आग की चपेट में कई गाड़ियां आ गईं। एक फैक्ट्री भी केमिकल के कारण जल गई।

हादसे के तुरंत बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा ने एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से काम कर रही है।केमिकल और गैस के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी आ रही है। रेस्क्यू में लगे लोग मास्क लगाकर ऑपरेशन में जुटे हैं

265 thought on “जयपुर में केमिकल टैंकर फटने से 5 लोग जिंदा जले, 35 झुलसे : 40 वाहनों में लगी आग”
  1. Планируете ремонт https://remontkomand.kz в Алматы и боитесь скрытых платежей? Опубликовали полный и честный прайс-лист! Узнайте точные расценки на все виды работ — от демонтажа до чистовой отделки. Посчитайте стоимость своего ремонта заранее и убедитесь в нашей прозрачности. Никаких «сюрпризов» в итоговой смете!

  2. Эта публикация дает возможность задействовать различные источники информации и представить их в удобной форме. Читатели смогут быстро найти нужные данные и получить ответы на интересующие их вопросы. Мы стремимся к четкости и доступности материала для всех!
    Углубиться в тему – https://quick-vyvod-iz-zapoya-1.ru/

  3. Проблемы с откачкой? https://otkachka-vody.ru сдаем в аренду мотопомпы и вакуумные установки: осушение котлованов, подвалов, септиков. Производительность до 2000 л/мин, шланги O50–100. Быстрый выезд по городу и области, помощь в подборе. Суточные тарифы, скидки на долгий срок.

  4. Нужна презентация? презентация по тексту нейросеть Создавайте убедительные презентации за минуты. Умный генератор формирует структуру, дизайн и иллюстрации из вашего текста. Библиотека шаблонов, фирстиль, графики, экспорт PPTX/PDF, совместная работа и комментарии — всё в одном сервисе.

  5. Металлообработка и металлы https://j-metall.ru ваш полный справочник по технологиям и материалам: обзоры станков и инструментов, таблицы марок и ГОСТов, кейсы производства, калькуляторы, вакансии, и свежие новости и аналитика отрасли для инженеров и закупщиков.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *