Tue. Jun 24th, 2025
up police recruitmentup police recruitment

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस में अगले दो वर्षों में एक लाख और सिपाही भर्ती किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी) आयोजित भाजयुमो की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भर्ती में पूर्व की सरकारों की तरह कोई भेदभाव नहीं होगा। हमारी नीति जीरो टालरेंस की है और उसी के साथ काम होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-कांग्रेस ने स्वार्थ की राजनीति की है और सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने का काम किया है। इन तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोगों से बचकर रहना है। इन्होंने वर्षों तक देश पर राज किया मगर देश के लिए कुछ काम नहीं किया। इनकी और भाजपा की राजनीति में बस यही फर्क है कि विपक्षी दल देश की कीमत पर राजनीति करते हैं और हम देश के लिए काम करते हैं।

योगी ने कहा कि 2017 में जब भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई तो जनसंख्या में तो हम देश में नंबर एक पर थे मगर अर्थव्यवस्था के मामले में नंबर सात पर थे और आज हम देश में अर्थव्यवस्था पर दूसरे नंबर पर हैं। आज देश-विदेश के बड़े निवेशक उत्तर प्रदेश में आना चाहते हैं। 2023 में जब प्रदेश सरकार ने इंवेस्टर समिट किया तो 40 लाख करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिले, इससे करीब डेढ़ करोड़ नौजवानों को नौकरी मिली। पहले यही नौजवान मुंबई और विदेश जाते थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने कहा कि आज निवेश आ रहा है क्योंकि हम व्यापारियों को सुरक्षा दे रहे हैं। वहीं 2017 से पहले इसी उत्तर प्रदेश की पहचान का संकट था। कोई भी बाहरी व्यक्ति यहां आना नहीं चाहता था। बेटियां सुरक्षित नहीं थी, व्यापारियों का व्यापार चौपट था। सड़क से लेकर बिजली तक देने में जिलों में भेदभाव किया जाता था। आज बिना भेदभाव के हर जिले को बिजली मिल रही और हर जनपद में सड़कें बन रही हैं। सरकार ने व्यापारी को 10 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर भी दिया और सुरक्षा का बंदोबस्त भी किया। हमने बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखा।

One thought on “यूपी पुलिस : और निकलेंगी भर्तियां, इस बार भरे जाएंगे एक लाख पद”
  1. I like what you guys are up also. Such intelligent work and reporting! Carry on the superb works guys I’ve incorporated you guys to my blogroll. I think it’ll improve the value of my web site 🙂

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *