Sat. Mar 15th, 2025
raj kundra-shilpa shetty

राज कुंद्रा पर आरोप है कि वह एप हॉटशॉट के जरिए पोर्न कंटेंट लोगों तक पहुंचाते हैं और इसका प्रोडक्शन भी करते हैं। इस एप के मालिक राज कुंद्रा हैं।

monal website banner

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को सुबह पोर्नोग्राफी मामले में कारोबारी राज कुंद्रा और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर पर छापामारी की। इसके बाद राज कुंद्रा के कार्यालय पर भी छापा मारा गया। इसके अलावा मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 जगहों की तलाशी चल रही है। ईडी इसके जरिए इसके जरिए मोबाइल एप्लिकेशन और दूसरे माध्यमों से पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन का पता लगा रही है।

राज कुंद्रा पर आरोप है कि वह एप हॉटशॉट के जरिए पोर्न कंटेंट लोगों तक पहुंचाते हैं और इसका प्रोडक्शन भी करते हैं। इस एप के मालिक राज कुंद्रा हैं। उनकी यह एप पहले गूगल और एप्पल में उपलब्ध थी, हालांकि 2021 में उनके खिलाफ केस होने के बाद इसे हटा दिया गया था। कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था।  दो महीने जेल में काटने के बाद वह फिलहाल सितंबर 2021 से जमानत पर हैं।

मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में 4 फरवरी 2021 को एक केस दर्ज किया था जब एक लड़की ने मुंबईं के ही मालवाणी थाने में इस रैकेट के बारे में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि कैसे कुछ लोग फिल्मों और ओटीटी में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके साथ ही अश्लील फिल्में शूट कर मुंबई में कई धंधेबाज मोटी कमाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *