Tue. Mar 25th, 2025
victor ambrose and gary ruvkunvictor ambrose and gary ruvkun

नोबेल असेंबली ने कहा कि विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन की खोज यह समझने में महत्वपूर्ण रही है कि मनुष्य सहित जीव कैसे विकसित होते हैं और कार्य करते हैं।

स्टॉकहोम। (Nobel Medicine Prize 2024) वर्ष 2024 के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस (Victor Ambrose) और गैरी रुवकुन (Gary Ruvkun) को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। इसकी घोषणा स्टॉकहोम में कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली ने आज सोमवार को की। दोनों चिकित्सा विज्ञानियों को यह पुरस्कार माइक्रोआरएनए (microRNA) की खोज और ट्रांसक्रिप्शन के बाद जीन एक्प्रेशन को रेगुलेट करने में उनकी भूमिका के लिए दिया जा रहा है। नोबेल असेंबली ने कहा कि यह खोज “जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है।”

monal website banner

माइक्रोआरएनए एक छोटा अणु है जो जीन गतिविधि को रेगुलेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भले ही हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं में एक जैसे जीन होते हैं लेकिन विभिन्न प्रकार की कोशिकाएं जैसे मांसपेशी और तंत्रिका कोशिकाएं अलग-अलग कार्य करती हैं। यह जीन रेगुलेशन के कारण संभव है जो कोशिकाओं को केवल उन जीनों को “चालू” करने की अनुमति देता है जिनकी उन्हें आवश्यकता होती है। एम्ब्रोस और रुवकुन की माइक्रोआरएनए की खोज ने इसके रेगुलेट होने का एक नया तरीका बताया।

नोबेल असेंबली ने कहा कि विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन की यह खोज यह समझने में महत्वपूर्ण रही है कि मनुष्य सहित जीव कैसे विकसित होते हैं और कार्य करते हैं।

2 thought on “Nobel Medicine Prize 2024 : विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार”
  1. Najlepsze kasyna w Polsce w jednym miejscu – wszystko jasno opisane | Świetny poradnik jak odebrać bonus bez depozytu krok po kroku | Wszystkie informacje są aktualne i dobrze przedstawione | Opcja filtrowania kasyn według metod płatności – super | Serwis idealny dla nowych i doświadczonych graczy | Świetna selekcja zakładów bukmacherskich esportowych | Zestawienie kasyn online z szybkimi wypłatami | Kasyna i bukmacherzy dopasowani do polskich graczy | Kasyno polecane przez graczy z Polski legalni bukmacherzy online w polsce.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *