Tue. Mar 25th, 2025
gurpatwant singh pannugurpatwant singh pannu

गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अमेरिकी न्याय विभाग यानि Department of Justice (DOJ) के एक आरोपपत्र में ‘CCI’ के रूप में पहचाना गया था।

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) की हत्या का प्रयास करने के आरोपी खुफिया अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह अधिकारी अब सेवा में नहीं है। भारत ने अमेरिका को इसकी जानकारी दी है।

गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अमेरिकी न्याय विभाग यानि Department of Justice (DOJ) के एक आरोपपत्र में ‘CCI’ के रूप में पहचाना गया था। इस व्यक्ति पर अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रचने का आरोप था, जो अमेरिकी धरती पर अंजाम दिया जाना था।

भारत का कहना है कि आरोपों के बाद गठित उच्च स्तरीय जांच समिति इस व्यक्ति के अन्य संबंधों की जांच जारी रखे हुए है। इस संबंध में जांच पर चर्चा के लिए भारतीय जांच दल अमेरिका जाएगा। भारत की तरफ से पन्नू की गिफ्तारी की खबर ऐसे समय आई है जब भारत और अमेरिका के बीच एक बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होने वाले हैं।

इससे पहले अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने आरोपी की पहचान भारत सरकार के एक सेवारत अधिकारी के रूप में की थी। इस व्यक्ति को जून 2023 को न्यूयॉर्क में गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ कथित हत्या की साजिश का निर्देशन करने के रूप में आरोपित किया। पन्नू भारत में एक नामित आतंकवादी है। उसके पास अमेरिकी नागरिकता है।

monal website banner

एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका भारत की तरफ से उठाए गए कदमों से खुश है। अधिकारी ने कहा कि हमें इस बात से प्रोत्साहन मिला है कि यह व्यक्ति अब सरकारी कर्मचारी नहीं है। हमें यह भी बताया गया है कि उसे स्थानीय आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। भारतीय जांच समिति वाशिंगटन डीसी जा रही है और यहां अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी।

अमेरिका ने कहा कि भारत सरकार ने आरोपों को गंभीरता से लिया है। यह कदम उस गंभीरता को दर्शाते हैं जिसके साथ दोनों सरकारें जवाबदेही तय करने की कोशिश कर रही हैं। अधिकारी ने पुष्टि की कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन और भारतीय NSA अजीत डोभाल के साथ-साथ दोनों सरकारों के विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के बीच लगातार और निरंतर जुड़ाव रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *