Sat. Mar 15th, 2025
incomplete bridge on ramganga.incomplete bridge on ramganga.

मरने वालों में मैनपुरी निवासी कौशल कुमार तथा फर्रुखाबाद के विवेक कुमार और अमित कुमार हैं। पुलिस के अनुसार तीनों सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे।

monal website banner

बरेली। टेक्नॉलॉजी ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है पर इसके इस्तेमाल के समय सावधानी न बरतना कई बार जिंदगी पर भारी पड़ा जाता है। ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के बरेली में बदायूं जिले की सीमा के पास जब फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पुल से टैक्सी परमिट की कार नीचे गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। शनिवार की रात जब यह दुर्घटना हुई, कार का चालक गूगल मैप पर रास्ता देखकर आगे बढ़ रहा था। खल्लपुर गांव के लोग रविवार सुबह रामगंगा के किनारे पहुंचे तो उन्होंने कार को पड़ा देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

दरअसल, कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे दातागंज की तरफ से खल्लपुर होते हुए फरीदपुर आ रहे थे। उन्हें अधूरे पुल के बारे में जानकारी नहीं थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में रही होगी जिससे चालक कार को रोक नहीं पाया और वह पुल खत्म होते ही करीब 25 फीट नीचे रामगंगा में गिर गई।

जिस जगह कार गिरी, वहां पानी नहीं था। हालांकि पास के गड्ढे में पानी भरा था जो खून से लाल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण वहां का देखकर अवाक रह गए थे। सूचना मिलने के बाद फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रामगंगा नदी के उस पार से तीनों के शव नाव से फरीदपुर की तरफ लाये गए। फरीदपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

दुर्घटना में मरने वाले तीनों लोगों की शिनाख्त हो गई है। ये हैं मैनपुरी निवासी कौशल कुमार तथा फर्रुखाबाद के विवेक कुमार और अमित कुमार पुलिस के अनुसार तीनों व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। ये लोग किसी विवाह समारोह में शामिल होकर शॉर्ट कट रास्ते से बरेली होकर गाजियाबाद जा रहे थे। पुलिस ने उनके परिवारीजनों को सूचना दे दी है।

दातागंज क्षेत्र को बरेली के फरीदपुर तहसील से जोड़ने के लिए मुड़ा गांव पर पुल बना है। 24 पिलर के इस पुल में 21 पिलर फरीदपुर क्षेत्र में और 3 पिलर बदायूं के दातागंज क्षेत्र में आते हैं। 2022 में आई बाढ़ में आधा हिस्सा बह जाने के कारण पुल पर आवागमन बंद है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *