Tue. Jun 24th, 2025
omprakash chautala

ओमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। वह 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।

monal website banner

चंडीगढ़ (Omprakash Chautala Passage Away) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। गुरुग्राम निवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 89 वर्ष के थे। उनको सुबह साढ़े 11 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

ओमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। वह 2 दिसंबर 1989 को पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे और कुल 5 बार मुख्यमंत्री रहे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन की पुष्टि की और कहा कि हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चौटाला के निधन पर शोक जताया है।

ओमप्रकाश चौटाला के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह 8:00 बजे से चौटाला गांव में उनके फार्म हाउस पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिर दोपहर 3:00 बजे  चौटाला गांव में  उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

चौटाला बीते कुछ समय से गुरुग्राम में रह रहे थे। इस दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब उन्हें गुरुरग्राम के मेदाता अस्पताल लाया गया था। सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

 

108 thought on “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, अंतिम संस्कार कल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *