Wed. Jun 25th, 2025

शाम 4:30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपेंगे। इसी हफ्ते नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा।

नई दिल्ली। दिल्ली को आज मंगलवार को नया मुख्यमंत्री मिल गया। अरविंद केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) को आम आदमी पार्टी (आप) विधायक दल की बैठक में नया नेता चुना गया। सुबह 11 बजे आप की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसपर सभी विधायकों ने अपनी सहमति दे दी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल आज शाम को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले हैं।

शाम 4:30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपेंगे। इसी हफ्ते नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा। 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया गया है।

13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा

107 thought on “आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, आप विधायक दल की बैठक में फैसला”
  1. В этом информативном обзоре собраны самые интересные статистические данные и факты, которые помогут лучше понять текущие тренды. Мы представим вам цифры и графики, которые иллюстрируют, как развиваются различные сферы жизни. Эта информация станет отличной основой для глубокого анализа и принятия обоснованных решений.
    Получить дополнительную информацию – https://medalkoblog.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *