Tue. Mar 25th, 2025
ONE-NATION-ONE RATIONONE-NATION-ONE RATION

Aadhaar-Ration Card Linking : भारत सरकार ने वन नेशन-वन राशन (ONE-NATION-ONE RATION) की घोषणा की है। इसके लिए सरकार ने सभी राशन कार्ड होल्डर को कहा था कि वे जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करें। कई लोगों के पास एक से ज्यादा राशन कार्ड थे। ऐसे में सरकार ने इस तरह के फर्जीवाड़ा पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया।

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने राशन कार्ड धारको को बड़ी राहत देते हुए राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख बढ़ा दी है। राशन कार्ड को अब 30 सितंबर 2024 तक आधार से लिंक कराया जा सकेगा। दरअसल, भारत सरकार ने आधार से राशन कार्ड लिंक (Aadhaar-Ration Card Link) करना अनिवार्य कर दिया है। अगर राशन कार्ड होल्डर अपने राशन कार्ड (Ration Card) को आधार कार्ड  (Aadhar Card)  से लिंक नहीं करते हैं तो उन्हें राशन का लाभ नहीं मिलेगा।

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 है। पहले इसकी समयसीमा 30 जून 2024 थी। सरकार ने पहले भी कई बार इसकी डेडलाइन को बढ़ाया है।

राशन कार्ड को आधार से लिंक करना जरूरी क्यों

भारत सरकार ने वन नेशन-वन राशन (ONE-NATION-ONE RATION) की घोषणा की है। इसके लिए सरकार ने सभी राशन कार्ड होल्डर को कहा था कि वे जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करें। कई लोगों के पास एक से ज्यादा राशन कार्ड थे। ऐसे में सरकार ने इस तरह के फर्जीवाड़ा पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया। आपको बता दें कि देश में सभी बीपीएल परिवारों को सरकार राशन कार्ड के जरिये सस्ता अनाज देती है।

3 thought on “Aadhaar-Ration Card Linking : आम जनता को बड़ी राहत, राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की समयसीमा बढी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *