Fri. Mar 21st, 2025
the cut skylight of shri ram industrial orphanage.the cut skylight of shri ram industrial orphanage.

इनमें से 2 लड़कियां बरामद हो गई हैं। गायब लड़कियों के निकट रिश्तेदारों/परिवारीजनों से संपर्क किया गया है, साथ ही संभावित क्षेत्रों में तलाश जारी है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के श्रीराम औद्योगिक अनाथालय के बाथरूम के रोशनदान की जाली काटकर 9 लड़कियां गायब हो गईं। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और अनाथालय के कर्ताधर्ताओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस एक्शन में आ गई और लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक दो 2 लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया था जबकि बाकी लड़कियों की तलाश जारी थी। पुलिस के मुताबिक, सभी लड़कियां नाबालिग हैं।

monal website banner

श्रीराम औद्योगिक अनाथालय लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में स्थित है। अनाथालय के संचालकों को लड़कियों के गायब होने की जानकारी शुक्रवार को सुबह करीब सवा तीन बजे हुई। जानकारी मिलते ही उनके हाथ-पांव फूल गए। पहले उन्होंने अपने स्तर पर लड़कियों की तलाश शुरू की और नाकाम रहने पर चार बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। 9 में से 2 लड़कियों को उसने पुरनिया क्षेत्र से बरामद कर लिया है जबकि 7 नाबालिक लड़कियों का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था।

अलीगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि गायब हुई लड़कियां बहराइच, बाराबंकी अयोध्या समेत अलग-अलग जगहों से हैं। इनमें से दो लड़कियां बरामद हो गई हैं। गायब लड़कियों के निकट रिश्तेदारों/परिवारीजनों से संपर्क किया गया है, साथ ही संभावित क्षेत्रों में तलाश जारी है।

एसीपी अलीगंज ने बताया कि 18 अक्टूबर को सुबह पौने चार बजे अलीगंज थाने को श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से लड़कियों के भागने की सूचना मिली थी। जांच करने पर पता चला की कुल 9 लड़कियां कहीं चली गई है। इनमें से दो लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। बाकी बची 7 लड़कियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले जगहों पर छानबीन कर रही है। लड़कियों के निकट संबंधियों/परिवारीजनों से भी बातचीत की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *