Tue. Mar 25th, 2025
The encounter took place at this place in ghazipur.The encounter took place at this place in ghazipur.

monal website banner

लखनऊ। (Lucknow bank theft) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बैंक के लॉकर काटकर करोड़ों का माल पार करने वाले बदमाशों में से 2 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ों में ढेर हो गए। इनमें से एक सोमवार को देर रात लखनऊ में हुई मुठभेड़ (Lucknow police encounter)  में मारा गया जबकि दूसरे को पुलिस ने गाजीपुर जिले में बिहार के बक्सर से लगने वाली सीमा के पास मार गिराया (Ghazipur police encounter)। अब तक तीन बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं। (Lucknow Bank Robbery)

लॉकर काटकर करोडों के गहने, सोना, नकजी आदि समेट ले जाने की यह सनसनीखेज घटना चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की है। शनिवार, 21 दिसंबर की देर रात चोरों ने बैंक में घुसकर 42 लॉकर काटे और करोड़ों के गहने, सोनी और नकदी पार कर दी। रविवार को तड़के करीब 4 बजे बदमाश बैंक से निकल लिये।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि ओवरसीज बैंक में चोरी करने वालों की तलाश के लिए पुलिस लौलाई के जल सेतु के पास चेकिंग कर रही थी। इसी समय वहां से दो कारें निकल रही थीं। पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा। इस पर कार सवार एक युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने एक कार को घेर लिया जिसमें 3 लोग सवार थे। खुक को फंसता देख बदमास कार से उतर कर भागने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में सके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर 3 बदमाशों को पकड़ लिया। घायल बदमाश की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी अरविंद के रूप में हुई। बाकी दो बदमाश बागलपुर निवासी बलराम और मुंगेर निवासी कैलाश बिंद हैं।

पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि दूसरी कार से भागे बदमाशों के नाम मिथुन कुमार, सोबिंद कुमार, सन्नी दयाल (सभी बिहार) और विपिन कुमार (लखनऊ) हैं। पुलिस को रात करीब 12 बजे 2 बदमाशों के चिनहट में किसान पथ के पास होने की सूचना मिली। रात करीब 12:30 बजे किसान पथ पर ने इनको घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरता देख उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। मुठभेड़ में बिहार के असरगंज निवासी सोबिंद कुमार पेट में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका एक साथी भाग निकला। मुठभेड़ की सूचना पर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। सोबिंद को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डीसीपी पूर्वी ने बताया कि घायल सोबिंद को पहले सीएचसी मल्हौर और फिर वहां से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी मौत हो गई। चोरों की कार से काफी संख्या में चोरी किए जेवरात मिले हैं। अभी उनका वजन व मूल्य का सही आंकलन नहीं हो पाया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम बाकी की तलाश में जुटी है।

गाजीपुर में मारा गया दूसरा बदमाश

इस गिरोह में शामिल 2 बदमाश बिहार भागने की कोशिश कर रहे थे। इनमें एक सफल हो गया जबकि दूसरा गाजीपुर पुलिस से बक्सर सीमा पर हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। मृत बदमाश की पहचान सन्नीदयाल निवासी अमलिया थाना असरगंज जनपद मुंगेर बिहार के रूप में हुई है। यह भुठभेड़ मंगलवार को तड़के हुई। एसपी गाजीपुर के मुताबिक मृत बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम था। मौके से 32 बोर की पिस्टल, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और चोरी की गई चांदी बरामद हुई।

बेहद शातिर है गिरोह

बैंक के लॉकर काट कर करोड़ों रुपये के गहने और कीमती सामान पार करने वाला गिरोह बेहद शातिर है। गिरोह ने वारदात अंजाम देने से पहले चार दिन तक उसका खाका तैयार किया था। पर, उनकी तीन फोन कॉल ने पुलिस को गिरोह तक पहुंचा दिया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दीवार में सेंध लगाने के बाद चोर दो टोलियों में बंट गए। एक टोली बैंक के अंदर दाखिल हुई जबकि दूसरी बाहर की हरकतों पर नजर गड़ाए हुए थी। एक-दो ऐसे भी रहे जो एक-दो बार भीतर जाकर वापस बाहर आए। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान बैंक के भीतर और बाहर की सीसीटीवी फुटेज देखी। एक फुटेज में बैंक के भीतर हेलमेट लगाया चोर फोन पर बात करता दिखा। इससे पुलिस को सुराग लगा। जब बाहर की फुटेज देखी तो उसमें भी उसी समय पर एक चोर फोन पर बात करते दिखा। इससे साफ हो गया कि दोनों आपस में बात कर रहे थे। चोरों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक लॉकरों को काटा। इस दौरान अंदर और बाहर की टोली में शामिल चोरों ने तीन बार फोन पर बात की थी। पकड़े गए आरोपियों ने कुबूला कि कितने लॉकर टूटे और कितना समय लगेगा, इसको लेकर वे बात कर रहे थे। पता चला कि जो बैंक के अंदर मोबाइल पर बात कर रहा था, वह पुलिस मुठभेड़ में घायल बिहार के मुंगेर का अरविंद कुमार था।

ऐसे आसान हुई पुलिस की राह

मोबाइल फोन पर बात करती मिली सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस की राह आसान कर दी। पुलिस ने उस क्षेत्र में सक्रिय मोबाइलफोन नंबरों का डाटा निकलवाया। डाटा निकलवाते ही पुलिस के हाथ उनके मोबाइल फोननंबर लग गए। ये नंबर वारदात के बाद भी ऑन रहे जिससे इनकी लोकेशन ट्रेस करने में आसानी हुई। इससे 28 घंटों में ही वारदात का खुलासा हो गया। 

6 thought on “लखनऊ में बैंक के लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी करने वाले 2 बदमाश ढेर”
  1. Добрый день!
    Приобретение официального диплома через надежную фирму дарит множество достоинств. Данное решение дает возможность сэкономить как личное время, так и значительные финансовые средства. Тем не менее, преимуществ гораздо больше.Мы предлагаем дипломы психологов, юристов, экономистов и других профессий. Дипломы изготавливаются на фирменных бланках. Доступная стоимость в сравнении с огромными расходами на обучение и проживание в чужом городе. Заказ диплома о высшем образовании из российского ВУЗа будет мудрым шагом.
    Приобрести диплом: myvipon.com/post/1530351/show-amazon-coupons

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *